App

दिवाली के बाद भी राजस्थान में गर्मी का असर, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड

राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. 8 नवंबर को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री दर्ज हुआ. वहीं फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री रहा. मौसम विभाग ने 14 नवंबर तक बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है.

दिवाली के बाद भी राजस्थान में गर्मी का असर, फिलहाल बारिश के आसार नहीं, दिन में गर्मी और रात में हल्की ठंड
Image Credit: Rajasthan Weather Update

Rajasthan Weather Update: दीपावली के बाद भी राजस्थान में दिन के समय गर्मी का असर बना हुआ है. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क है और फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग के अनुसार, 9 नवंबर को पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में मौसम साफ रहने का अनुमान है. अगले एक सप्ताह तक भी बारिश को लेकर कोई खास गतिविधि होने की संभावना नहीं है. इस दौरान दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है. दिन में गर्मी तो रात में हल्की ठंड का असर है.

बाड़मेर में 38.2 डिग्री पहुंचा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, 8 नवंबर को प्रदेश में मौसम पूरी तरह शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जैसलमेर में 37.5 डिग्री और चूरू में 36.2 डिग्री तापमान रहा.

इसके अलावा जोधपुर में 35.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 35.4 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री और कोटा में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री रहा. वहीं पिलानी में 34.9 डिग्री, बीकानेर में 34.8 डिग्री और उदयपुर में 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया.

 

रात में गिर रहा तापमान, फतेहपुर में 12.4 डिग्री

दिन में गर्मी के बीच रात के तापमान में गिरावट का असर भी दिख रहा है. 8 नवंबर को फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. माउंट आबू में यह 12.1 डिग्री रहा. सीकर में 15.8 डिग्री, पिलानी में 16.2 डिग्री, चूरू में 16.6 डिग्री और जयपुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. वहीं बाड़मेर में रात का तापमान 21.4 डिग्री और जैसलमेर में 22.7 डिग्री सेल्सियस रहा.

14 नवंबर तक बारिश का अलर्ट नहीं

मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 14 नवंबर तक पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के सभी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इस दौरान किसी भी जिले के लिए बारिश या खराब मौसम की चेतावनी जारी नहीं की गई है. जयपुर, अजमेर, अलवर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर, सीकर और झुंझुनूं सहित अन्य जिलों में भी मौसम साफ रहने का अनुमान है. आगामी 3-4 दिनों तक तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

10 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ का असर संभव

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर हरियाणा और आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र में 0.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर भी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है.

वहीं, 10 नवंबर से नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. हालांकि, राजस्थान में इसके चलते फिलहाल बारिश की संभावना नहीं जताई गई है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More