SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में दिवाली पर बरसेगा धन: बाजारों में आएगा 90 हजार करोड़ रुपये का बंपर कारोबार!

राजस्थान में दीपावली और शादियों के सीजन में करीब 90,000 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान लगाया गया है. राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ के अनुसार, इस बार कारोबार में 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद है. सबसे ज्यादा 15 हजार करोड़ रुपये का कारोबार कार, बस, ट्रैक्टर और अन्य वाहनों में होने का अनुमान है.

Written By Ashish Chauhan
Published: Oct 31, 2026, 05:14 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 05:21 PM IST
Image Credit: दिवाली और शादियों के सीजन में टूटेंगे कमाई के रिकॉर्ड!
Join

राजस्थान के बाजारों में दीपावली और शादियों के सीजन में जमकर धन बरसेगा. अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल और कम बारिश के बावजूद बाजारों में पिछले साल के मुकाबले ज्यादा कारोबार की संभावना है. आखिरकार त्योहार और शादियों के सीजन में कितने कारोबार का दावा किया जा रहा है.

दीपावली पर जमकर बरसेगा धन! 
दीपावली और आने वाले शादियों के सीजन में राजस्थान में जमकर धन की बारिश होगी. अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल के बावजूद प्रदेश में 90,000 करोड़ के कारोबार की संभावना है. खास बात ये है कि सोने-चांदी से ज्यादा फॉर वीलर की ज्यादा खरीद का अनुमान लगाया गया है. सबसे ज्यादा 
फॉर वीलर, जिसमें हल्के और भारी वाहनों को मिलाकर करीब 15,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान है.

इसके बाद रियल स्टेट और सोन-चांदी में 12-12 हजार करोड़ के कारोबार की संभावना है. मेक इन इंडिया, स्वदेशी उत्पाद, स्वदेशी व्यापार, स्वदेशी पर्यटन से व्यापारी का आत्मविश्वास बढ़ा है. विश्व बाजार में उथल पुथल के कारण फ्यूल की दरे अस्थिर हो गई है. वांछित निर्यात में दिक्कत आई. बारिश कम होने से सूखा पडने की संभावना है. लेकिन इसके बावजूद व्यापार और कारोबार बढने की पूरी उम्मीद है.

यह भी पढ़ेंः सोना-चांदी असली या नकली: खरीदने से पहले जान लें ये 3 टेस्ट, मिनटों में खुलेगे राज!

राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने अनुमान लगाया है कि त्योहार और शादियों के सीजन में करीब 90,000 करोड़ का कारोबार होगा. संघ के अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता का कहना है कि कई वस्तुओं की कीमतें बढ़ी हैं लेकिन त्योहार पर कारोबार बढ़ने की उम्मीद भी है.

दीपावली-शादी के सीजन का अनुमानित टर्नओवर 
आइटम्स .................... अनुमानित टर्नओवर राशि
कार,बस,ट्रैक्टर,ट्रॉली............ 15 हजार करोड़
गोल्ड,सिल्वर,जैम एंड ज्वैलरी...... 12 हजार करोड़
फ्लैट,रिहायशी-कमर्शियल भूखंड.... 12 हजार करोड़
ग्रोसरी आइटम्स .............. 6 हजार करोड़
बर्तन,जिसमें स्टील,तांबा,पीतल,चांदी... 9500 करोड़
कपडे,कैटरिंग,शादी का सामान....... 8000 करोड़
इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स .............. 3300 करोड़
पूजन सामग्री ................... 1000 करोड़
कलर पेंट ..................... 3500 करोड़
बच्चों के खिलौने,जूते,कपड़े........ 3000 करोड़

यह भी पढ़ेंः जयपुर में खरीदारी का सुनहरा मौका: तीन दिन में 17,200 रुपये सस्ती हुई चांदी, सोने के भाव भी गिरे

बोनस और सैलरी टाइम सही वक्त पर
दीपोत्सव का त्योहार नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो जाएगा,इससे पहले ही कर्मचारियों के खातों में सैलरी आ जाएगी. वहीं, केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस भी मिल रहा. प्रदेश सरकार भी बोनस की घोषणा कर सकती है. खाद्य पदार्थ व्यापार संघ अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता का कहना है कि सही समय पर बोनस और सैलरी आने से यही पैसा बाजार में आएगा, जिससे कारोबार बढ़ेगा.

पिछले साल से उछाल की उम्मीद
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हलचल और कम बारिश के बावजूद राजस्थान में 12 प्रतिशत कारोबार ज्यादा होने की उम्मीद है क्योंकि बाजार में वस्तुओं की कीमतें बढ़ने के कारण करीब 12 प्रतिशत उछाल की संभावना बनी हुई है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES