SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'वर्क फ्रॉम होम' के नाम पर खौफनाक खेल: 200 से ज्यादा युवतियां फंसी जाल में, जानें कैसे किया ब्लैकमेल

Rajasthan News: जोधपुर में वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवतियों को फंसाने और निजी फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने वाले कथित सेक्स रैकेट सिंडिकेट का खुलासा हुआ है. पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 01, 2026, 06:58 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 07:24 PM IST
Image Credit: Rajasthan Crime
Join

Rajasthan Crime: जोधपुर में ऑनलाइन वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर युवतियों को फंसाने और उनकी निजी तस्वीरें-वीडियो हासिल कर ब्लैकमेल करने वाले कथित सेक्स रैकेट सिंडिकेट का जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पर्दाफाश किया है. साइबर सेल ने तकनीकी जांच और लगातार निगरानी के बाद मुख्य आरोपी फैजान अहमद और सह आरोपी आमीर हुसैन को गिरफ्तार किया है.

स्नैपचैट पर दिखा था वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन
मामला महिला थाना जोधपुर ग्रामीण में 31 अगस्त 2026 को दर्ज रिपोर्ट से जुड़ा है. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने स्नैपचैट पर वर्क फ्रॉम होम का विज्ञापन देखा था. इसके बाद संपर्क करने वाले व्यक्ति ने ऑनलाइन काम दिलाने के नाम पर उससे आईडी प्रूफ और हस्ताक्षर लिए. बाद में उसे सोशल मीडिया की रील्स लाइक-शेयर करने और रिव्यू करने का काम दिया गया.

न्यूड फोटो-वीडियो टास्क के नाम पर फंसाया
पुलिस के अनुसार, काम के दौरान न्यूड फोटो-वीडियो टास्क पूरा करने के नाम पर पीड़िता की निजी तस्वीरें और वीडियो हासिल कर लिए गए. इसके बाद इन्हें वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता को ब्लैकमेल किया गया और उससे पैसे वसूले गए. पुलिस के मुताबिक 11 दिसंबर 2025 को आरोपी जोधपुर आया और पीड़िता को होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया.

मोबाइल में मिलीं करीब 30 युवतियों की वीडियो
जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल से करीब 30 युवतियों के न्यूड वीडियो और चैटिंग मिलने की बात सामने आई. वहीं रेडस्टेड कंपनी के नाम से बनाए गए प्रोफाइल में 200 से ज्यादा युवतियों की जानकारी मिली. इसमें उनके मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और किए गए टास्क का रिकॉर्ड शामिल था. इनमें राजस्थान की करीब 10 और मुंबई की 50 से ज्यादा युवतियां शामिल बताई गई हैं.

मुंबई में भी दर्ज है मामला
पुलिस के अनुसार, इस मामले से जुड़ी एक अन्य पीड़िता ने मुंबई के मरीन ड्राइव थाने में भी मामला दर्ज कराया है. पुलिस अब अन्य पीड़िताओं और उनके परिजनों से संपर्क कर रही है. साथ ही उनकी काउंसलिंग और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

मुंबई में दो दिन की रैकी के बाद गिरफ्तारी
एसपी पंकज यादव के निर्देशन और एएसपी रामेश्वरलाल के सुपरविजन में कार्रवाई की गई. साइबर सेल प्रभारी रमेश कुमार सर्वटा के नेतृत्व में टीम ने मुंबई में करीब दो दिन तक अलग-अलग वेश में रैकी और निगरानी की. इसके बाद मुख्य आरोपी फैजान अहमद निवासी शिवाजी नगर, मानखुर्द, मुंबई और सह आरोपी आमीर हुसैन निवासी साहेबगंज, झारखंड, हाल मुंबई को गिरफ्तार किया गया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES