SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में सड़कों का होगा कायाकल्प: नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक रोड पर सरकार का बड़ा फोकस

Jaipur News: राजस्थान के शहरों के विकास के लिए CM भजनलाल शर्मा ने 100 दिन का रोडमैप तय किया है. दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत, सफाई, कचरा संग्रहण, स्ट्रीट लाइट, सीवरेज और नालियों की व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 06, 2026, 11:36 AM IST | Updated: Oct 06, 2026, 11:42 AM IST
Image Credit: CM भजनलाल शर्मा ने नई शहरी सरकारों के लिए 100 दिन का रोडमैप तय किया.
Join

Jaipur News: राजस्थान सरकार प्रदेश में सड़क सुविधाओं को बेहतर बनाने और शहरी क्षेत्रों के विकास को गति देने पर जोर दे रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि मजबूत सड़कें सिर्फ आवागमन को आसान नहीं बनातीं, बल्कि गांवों, बाजारों और शहरों को विकास की नई गति से जोड़ती हैं. इसी सोच के साथ राज्य सरकार प्रदेश के सड़क तंत्र को मजबूत करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है.

नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों पर जोर
मुख्यमंत्री ने कहा कि नॉन पेचेबल और मिसिंग लिंक सड़कों के कायाकल्प की पहल से लोगों का आवागमन सुरक्षित और सुविधाजनक होगा. साथ ही, इसका फायदा प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों तक विकास की गति पहुंचाने में भी मिलेगा. सरकार सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए इन सड़कों के सुधार को महत्वपूर्ण मान रही है.

नई शहरी सरकारों के लिए 100 दिन का एजेंडा
राजस्थान में हाल ही में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त के बाद राज्य सरकार ने नई शहरी सरकारों के लिए कामकाज का एजेंडा तय कर दिया है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को नवनिर्वाचित महापौरों, सभापतियों और अध्यक्षों के साथ संवाद किया और अगले 100 दिनों का विस्तृत रोडमैप रखा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद अब जनप्रतिनिधियों की असली परीक्षा शहरों में दिखाई देने वाले बदलाव से होगी. उन्होंने अगले 100 दिनों में शहरों की तस्वीर बदलने और आमजन को विकास का सीधा अनुभव कराने के निर्देश दिए.

दिवाली से पहले इन कामों को पूरा करने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने निकाय प्रमुखों को दिवाली से पहले सड़कों की मरम्मत, साफ-सफाई, कचरा संग्रहण और स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए. इसके साथ ही सीवरेज व्यवस्था, नालियों की सफाई, रंग-रोगन और शहरों के सुंदरीकरण से जुड़े कार्य भी पूरे करने को कहा.

विकास कार्यों की गुणवत्ता पर रहेगी नजर
मुख्यमंत्री ने निकाय प्रमुखों से नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने को कहा. उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश भी दिए.

उन्होंने कहा कि निकाय में मिला प्रतिनिधित्व सिर्फ पद नहीं, बल्कि जनसेवा का मिशन है. पार्षदों से भी अपने वार्ड तक सीमित न रहकर पूरे शहर के सर्वांगीण विकास की सोच के साथ काम करने का आह्वान किया गया.

सीएम ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी
इसको लेकर सीएम ने एक्स पर पोस्ट करके लिखा था कि आज नवनिर्वाचित सभी नगर निकाय प्रमुख, उपप्रमुख  एवं वर्चुअल माध्यम से जुड़े नगर निकायों के सभापति व उपसभापति तथा संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर शहरों के सुनियोजित विकास और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की.

इस दौरान दीपावली से पहले शहरों में स्वच्छता एवं लाइटिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए. साथ ही बेहतर नागरिक सुविधाओं, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान और सुनियोजित शहरी विकास के लिए प्रभावी एवं व्यापक 100 दिवसीय कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

स्वच्छ शहर, सुगम सेवाएं और बेहतर नागरिक सुविधाएं ही विकसित राजस्थान की मजबूत नींव हैं. हमारा संकल्प है कि प्रदेश के प्रत्येक शहर में नागरिकों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध सेवाएं सहज रूप से उपलब्ध हों.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES