SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

राजस्थान में जहरीली होती हवा! बीकानेर-श्रीगंगानगर की हवा सबसे खराब, सीकर में AQI 234 पहुंचा

राजस्थान में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगा है. CPCB की 14 नवंबर 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, श्रीगंगानगर में AQI 268, खैरथल में 282, सीकर में 234, बीकानेर में 221 और हनुमानगढ़ में 206 दर्ज किया गया. इन शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 15, 2026, 06:16 IST | Updated: Nov 15, 2026, 06:20 IST
Image Credit: राजस्थान में बढ़ा वायु प्रदूषण
Join

राजस्थान में सर्दी की दस्तक के साथ ही वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ने लगा है. प्रदेश के कई शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंच गई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) की ओर से जारी 14 नवंबर 2026 शाम 4 बजे की एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के बीकानेर, श्रीगंगानगर, सीकर, हनुमानगढ़ और खैरथल में वायु गुणवत्ता खराब दर्ज की गई है. वहीं जयपुर, जोधपुर, कोटा, उदयपुर समेत कई शहरों में हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में श्रीगंगानगर का AQI 268 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है. खैरथल में वायु गुणवत्ता सूचकांक 282 रहा. बीकानेर में AQI 221 और सीकर में 234 दर्ज किया गया. वहीं, हनुमानगढ़ का AQI 206 रहा. इन सभी शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में शामिल है. इन इलाकों में प्रमुख प्रदूषक के रूप में PM10 दर्ज किया गया है.

जयपुर-जोधपुर समेत कई शहरों में मध्यम श्रेणी में हवा
राजधानी जयपुर में AQI 156 दर्ज किया गया. यहां हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही. जोधपुर में AQI 159, अजमेर में 93 और उदयपुर में 181 दर्ज किया गया. कोटा का AQI 173 रहा. वहीं चित्तौड़गढ़ में 176, चूरू में 150 और झुंझुनूं में 159 AQI दर्ज किया गया. इसके अलावा जालोर में 170, जैसलमेर में 142, पाली में 135, भीलवाड़ा में 149, भरतपुर में 158, बूंदी में 185 और दौसा में 156 AQI रहा. इन सभी शहरों में वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में 15 नवंबर को बदलेगा मौसम: 4 संभागों में बारिश-बूंदाबांदी का अलर्ट

इन शहरों में हवा की स्थिति संतोषजनक
प्रदेश के कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही.अजमेर में AQI 93, बाड़मेर में 85, धौलपुर में 85, डूंगरपुर में 87 और करौली में 96 दर्ज किया गया. इन शहरों में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में रही. सिरोही में AQI 106 और प्रतापगढ़ में 112 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में शामिल हैं.

PM10 और PM2.5 बने प्रदूषण की प्रमुख वजह
AQI रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के अलग-अलग शहरों में PM10 और PM2.5 प्रमुख प्रदूषकों के रूप में सामने आए हैं. जयपुर में PM2.5 और PM10 दोनों प्रमुख प्रदूषक दर्ज किए गए. बीकानेर, सीकर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और खैरथल में PM10 प्रमुख प्रदूषक रहा. वहीं, अलवर में PM2.5 के कारण AQI 166 दर्ज किया गया.

खराब हवा से स्वास्थ्य पर पड़ सकता है असर
रिपोर्ट में दिए गए स्वास्थ्य संकेतों के अनुसार, 101 से 200 AQI वाली मध्यम श्रेणी की हवा से फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोग से पीड़ित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. वहीं, 201 से 300 AQI वाली खराब श्रेणी में लंबे समय तक रहने से अधिकांश लोगों को सांस संबंधी परेशानी हो सकती है. यह आंकड़े 14 नवंबर को शाम 4 बजे जारी रिपोर्ट में पिछले 24 घंटे के औसत पर आधारित हैं. ऐसे में प्रदेश के अलग-अलग शहरों में वायु गुणवत्ता में स्थानीय स्तर पर अंतर हो सकता है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES