राजस्थान के इन 6 शहरों में सांस लेना हुआ मुश्किल, AQI 200 के पार, जानें अपने शहर का हाल
CPCB की 4 नवंबर 2026 की रिपोर्ट में भिवाड़ी का AQI 288 के साथ राजस्थान में सबसे अधिक दर्ज हुआ. सवाई माधोपुर, बीकानेर समेत छह शहरों की हवा खराब श्रेणी में रही.
राजस्थान में वायु प्रदूषण का असर अब कई शहरों में दिखाई देने लगा है. 4 नवंबर 2026 को शाम 4 बजे जारी केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के AQI बुलेटिन के मुताबिक, प्रदेश के कुछ शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है. बीकानेर, भिवाड़ी, दौसा, सवाई माधोपुर और सीकर में प्रदूषण का स्तर चिंता बढ़ाने वाला है. वहीं कुछ शहरों में हवा की स्थिति मध्यम बनी हुई है. ऐसे में लोगों के लिए अपने शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) जानना जरूरी हो गया है.
बीकानेर और भिवाड़ी में सबसे ज्यादा प्रदूषण
CPCB की रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में बीकानेर का AQI 237 दर्ज किया गया है. यहां हवा खराब श्रेणी में है. भिवाड़ी में AQI 288 रहा, जो प्रदेश के दर्ज शहरों में सबसे अधिक है. इसके अलावा सवाई माधोपुर में AQI 257, दौसा में 212, सीकर में 205 और श्रीगंगानगर में 211 दर्ज किया गया. इन सभी शहरों की हवा खराब श्रेणी में शामिल है.
खराब श्रेणी का AQI 201 से 300 के बीच होता है. इस स्तर पर लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने से ज्यादातर लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है. खासकर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से सांस या हृदय संबंधी समस्या से जूझ रहे लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है.
इन शहरों में मध्यम श्रेणी में रही हवा
राजस्थान के कई अन्य शहरों में AQI मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया. चूरू में 188, अलवर में 183, उदयपुर में 177, डीग में 173, जैसलमेर और नागौर में 170-170, भरतपुर और चित्तौड़गढ़ में 164-164 रहा.
यह भी पढे़ं- सावधान! दिवाली पर सिर्फ 2 घंटे ही फोड़ पाएंगे पटाखे, राजस्थान के 6 जिलों में लागू हुए ये कड़े नियम
वहीं पाली में 165, जालोर में 158, बूंदी में 155, कोटा में 145, झालावाड़ में 131, भीलवाड़ा में 123, जयपुर में 125, टोंक में 194 और जोधपुर में 172 AQI दर्ज किया गया. करौली में 106, बारां में 113, अजमेर में 101 और बाड़मेर में 105 रहा. इन शहरों में AQI 101 से 200 के बीच होने के कारण हवा मध्यम श्रेणी में है. इस स्तर पर फेफड़ों, अस्थमा और हृदय रोग से प्रभावित लोगों को सांस लेने में परेशानी हो सकती है.
इन शहरों में हवा संतोषजनक
कुछ शहरों में वायु गुणवत्ता अपेक्षाकृत बेहतर रही. डूंगरपुर में AQI 86, राजसमंद में 84, सिरोही में 82, धौलपुर में 94 और बांसवाड़ा में 90 दर्ज किया गया. यहां हवा संतोषजनक श्रेणी में रही.
क्या बताते हैं? AQI के आंकड़े
CPCB के अनुसार, AQI 0 से 50 तक अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब और 301 से 400 बहुत खराब श्रेणी में आता है.