SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता के मकान पर PWD की कार्रवाई: JCB पहुंचने की सूचना पर जुटे ग्रामीण

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ के साटोला गांव में PWD की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए दिनेश माली के मकान पर कार्रवाई की सूचना मिलते ही ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जुट गए.

Written By Aman Singh
Published: Oct 07, 2026, 06:20 PM IST | Updated: Oct 07, 2026, 06:25 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Pratapgarh News: राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी तहसील क्षेत्र के साटोला गांव में मकान पर लोक निर्माण विभाग (PWD) की प्रस्तावित कार्रवाई को लेकर बुधवार को हंगामा हो गया. भाजपा छोड़कर 2 अक्टूबर को कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ता दिनेश माली के मकान पर कार्रवाई के लिए जेसीबी पहुंचने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर जुट गए.

परिवार ने राजनीतिक दबाव से जोड़ा PWD की कार्रवाई

दिनेश माली के परिवार ने आरोप लगाया कि भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के पांच दिन बाद ही मकान को लेकर PWD की कार्रवाई शुरू की गई. परिवार ने इसे राजनीतिक दबाव से जोड़ते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. हालांकि, प्रशासन और पीडब्ल्यूडी की ओर से राजनीतिक दबाव के आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है.

जानकारी के अनुसार, PWD ने मकान के बाहर सड़क पर रोड़ी-गिट्टी रखे होने और इससे दुर्घटना की आशंका को लेकर नोटिस दिया था. अब मकान पर कार्रवाई की तैयारी की सूचना से ग्रामीण नाराज हो गए.

मकान पर कार्रवाई की सूचना से ग्रामीण नाराज

ग्रामीणों का दावा है कि मकान मुख्य सड़क से 10 फीट से अधिक दूरी पर है. मामले को लेकर राज्य निर्वाचन अधिकारी राजस्थान को शिकायत भी भेजी गई है. शिकायत में चुनावी आचार संहिता के दौरान राजनीतिक दबाव में कार्रवाई किए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की गई है. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जबरन तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई, तो वे इसका विरोध करेंगे.

पढ़ें एक और बड़ी खबर

प्रतापगढ़ जिले के धरियावद के उप जिला चिकित्सालय के पुराने अस्पताल परिसर में मरीजों और आमजन को नियमित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा अधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की ओर से 7 अक्टूबर को जारी आदेश के अनुसार पुराने अस्पताल परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ओपीडी संचालित होगी. इसके लिए तीन चिकित्सा अधिकारियों को अलग-अलग दिनों में जिम्मेदारी दी गई है.

आदेश के अनुसार डॉ. अनिल सैनी सोमवार और शुक्रवार को ड्यूटी देंगे. डॉ. सचिन जागीर मंगलवार और गुरुवार को तथा डॉ. बृजेश मीणा बुधवार और शनिवार को मरीजों को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराएंगे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से यह व्यवस्था पुराने अस्पताल परिसर में आने वाले मरीजों को निर्धारित समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. इससे धरियावद क्षेत्र के मरीजों को नियमित ओपीडी सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES