App

सेवा कार्यों के साथ मनाया गया MP सीपी जोशी का जन्मदिन, राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी बधाई

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन प्रदेशभर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया. इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जरूरतमंदों को फल, मिठाई, कपड़े और अन्य सामग्री बांटी. कई जगह भोजन वितरण और गौसेवा के कार्यक्रम भी आयोजित हुए.

सेवा कार्यों के साथ मनाया गया MP सीपी जोशी का जन्मदिन, राष्ट्रपति-PM मोदी ने दी बधाई
Image Credit: ZEE Media

राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी का जन्मदिन आज प्रदेशभर में सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकारों के कार्यों के साथ मनाया गया. इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमंदों के बीच पहुंचकर फल, वस्त्र, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की. कई स्थानों पर जरूरतमंदों को भोजन करवाया गया तथा गौसेवा के माध्यम से भी जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाया गया.

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सीपी जोशी को दी बधाई

इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पत्र के माध्यम से शुभकामनाएं दी. इसके साथ ही देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, अनेक केन्द्रीय मंत्रियों, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ प्रदेश के मंत्रियों सहित अनेक भाजपा पदाधिकारियों ने फोन के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है.

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सीपी जोशी ने किया आग्रह

सांसद सीपी जोशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर बाहर होने के कारण सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आग्रह करते हुए कहा कि माला, बुके एवं साफा देने से अच्छा है, उन पैसों से जरूरतमंदों की सहायता की जाए. उन्होंने कहा कि जन्मदिन के अवसर पर उन्हें भेंट किए जाने वाले कपड़े, मिठाइयां, पटाखे एवं अन्य उपहार एक निश्चित स्थान पर एकत्र किए जाएं, जो जरूरतमंद, बस्तियों में रहने वाले बच्चों एवं परिवारों के बीच वितरित किए जा सकें, ताकि इन उपहारों से जरूरतमंद परिवार भी दीपावली का पर्व पूरे उत्साह एवं उल्लास के साथ मना सकें.

त्योहार की खुशियां पहुंचाना और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को भोजन करवाना ही सबसे बड़ा उपहार है. हमारा प्रयास होना चाहिए कि त्योहारों की खुशियां समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे और कोई भी परिवार अभाव के कारण इन खुशियों से वंचित न रहे. सांसद सीपी जोशी ने 'जहां कम, वहां हम' की भावना को आत्मसात करते हुए कहा कि समाज में ऐसे अनेक परिवार हैं, जिन्हें त्योहारों के अवसर पर छोटी-छोटी खुशियों के लिए भी संघर्ष करना पड़ता है.

भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सेवा गतिविधियों में लिया भाग

सांसद सीपी जोशी की इस अपील पर प्रदेशभर में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विभिन्न सेवा गतिविधियों में भाग लिया. कार्यकर्ताओं ने गरीब बस्तियों एवं जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर बच्चों को फल, मिठाइयां, पटाखे एवं वस्त्र वितरित किए. अनेक स्थानों पर सामूहिक भोजन एवं अन्न वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसके साथ ही गौशालाओं में पहुंचकर गौसेवा की गई तथा गायों को चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा का संकल्प दोहराया गया. सेवा और समर्पण के संकल्प के साथ मनाया गया.

Report- Ramawatar Isran

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More