App

पिता को याद करके इमोशनल हुईं अरिशफा खान, बोलीं-मेरे पिता नहीं है, लेकिन मुझे अच्छी सीख मिली...

अरिशफा खान बिग बॉस 20 में काफी स्ट्रॉग गेम खेलते हुए नजर आ रही हैं. अरिशफा अपनी बात खुलकर बोलती है. हाल ही में अरिशफा शो में इमोशनल हो गई. अरिशफा ने अपनी लाइफलाइन खोकर आम्रपाली की फैमिली का मैसेज दिया

पिता को याद करके इमोशनल हुईं अरिशफा खान, बोलीं-मेरे पिता नहीं है, लेकिन मुझे अच्छी सीख मिली...
Image Credit: अरिशफा खान हुईं

बिग बॉस 20 हाउस में अरिशफा खान अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. हाल ही में अरिशफा खान काफी इमोशनल हो गई. हाल ही में आम्रपाली दुबे के पिता का मैसेज आता है. आम्रपाली के पिता का मैसेज सुनकर अरिशपा काफी इमोशनल हो जाती हैं. अरिशफा को पिता की याद आ जाती है.

आम्रपाली के लिए अरिशफा ने दी लाइफलाइन की कुर्बानी

फैमिली मैसेज टास्क में अरिशफा को एक चीज चुनने का मौका मिलता है. वह अपनी लाइफलाइन को सेव करें या आम्रपाली के परिवार के मैसेज वाली कैसेट को तोड़ दे. अरिशफा अपनी एक लाइफलाइन खोकर आम्रपाली के परिवार के लिए मैसेज का चयन करती हैं.

अरिशफा हुईं इमोशनल

अरिशफा बोलती हैं सब मेरे खिलाफ हैं, मेरी एक लाइफलाइन भी है. मेरे पापा नहीं है. मुझे मेरी नानी ने बड़ा किया है. मेरी नानी ने मुझे अच्छी सीख दी है. मैं किसी के घरवालों को मैसेज सुनने का हक नहीं छीन सकती हूं. अरिशफा से पहले मनीष ने अपनी लाइफलाइन खोकर काजी को उनके परिवार का मैसेज दिया था. गुल्लू ने अपनी लाइफलाइन खोकर कनिका के परिवार का मैसेज देते हैं.

माही विज हुई नाराज

दरअसल फैमिली मैसेज के दौरान लव गिल की मां ने माही के लिए मैसेज भेजा था. जिसके बाद माही विज काफी गुस्सा हो जाती हैं. माही विज कहती हैं कि मेरी इमेज को खराब किया जा रहा है. मुझे इस घर में नहीं रहना है, मुझे पैसे नहीं चाहिए. इसके बाद माही इमोशनल हो जाती है, वह वॉशरूम में जाकर रोती है. माही बोलती है कि मुझे टारगेट क्यों किया जा रहा है. मेरी भी बाहर फैमिली है जो ये सब देख रही हैं. मैं अपना नाम खराब नहीं होने दूंगी. मैं अब ये कंटीन्यू नहीं कर सकती हूं. इसके बाद माही गुस्से में अपना माइक निकाल देती हैं.

अरिशफा का करियर

अरिशफा ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट से की थी. अरिशफा की मां अर्शी नाज ने उन्हें काफी सपोर्ट किया. शूटिंग की वजह से उनकी पढ़ाई पर काफी असर पड़ा है. जिस वजह से वह रेगुलर स्कूल नहीं जा पाती थी. अरिशफा ने अपने करियर की शुरुआत शो छल-शह और मात शो से की थी. अरिशफा को फेम टीवी शो वीर की अरदास वीरा से मिली. इसके बाद वह उत्तरन, ये है मोहब्बतें, क्राइम पेट्रोल, जीनी, जुजू, गंगा और मेरी दुर्गा जैसे शोज में काम कर चुकी हैं. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More