SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'रात को बर्तन खड़के, तो खुली नींद': आधी रात को चोर को रंगे हाथों पकड़ने पहुंचे दंपती, फिर क्या हुआ?

Pratapgarh News: प्रतापगढ़ में घर से बर्तन और घरेलू सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने मनीष मोग्या को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान बरामद हुआ है. मामले में आगे की जांच जारी है.

Written By Sandhya Yadav
Published: Oct 14, 2026, 12:52 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 12:54 PM IST
Image Credit: AI Generated.
Join

Pratapgarh News: शहर में घर से बर्तन और घरेलू सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य घरेलू सामान बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी रात के समय सामान कट्टों में भरकर ले जा रहा था. तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने चोरी की वारदात स्वीकार की. मामले में पुलिस की जांच जारी है.

रात में बर्तनों की आवाज सुनकर जागा परिवार
थानाधिकारी शंभुसिंह ने बताया कि गजानंद मार्ग, हाई स्कूल के पास प्रतापगढ़ निवासी सीमा जैन ने 10 अक्टूबर को पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. परिवादिया के अनुसार, 9 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे. इसी दौरान उन्हें घर के अंदर बर्तनों की आवाज सुनाई दी.

आवाज सुनकर सीमा जैन और उनके पति जाग गए. बाहर आकर देखा तो पड़ोसी मनीष मोग्या घर से बर्तन और अन्य सामान कट्टों में भरकर ले जाता दिखाई दिया. दंपती ने आरोपी का पीछा भी किया, लेकिन वह सामान लेकर मौके से भागने में सफल रहा.

दो महीने पहले भी चोरी का आरोप
परिवादिया ने अपनी रिपोर्ट में आरोप लगाया कि करीब दो महीने पहले भी मनीष उनके घर से लगभग 30 हजार रुपये, 350 ग्राम चांदी की पायजेब और सोने का एक टॉप्स चोरी कर ले गया था. उस समय आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका था. अब दोबारा चोरी की घटना सामने आने के बाद सीमा जैन ने पुलिस को शिकायत दी. रिपोर्ट के आधार पर प्रतापगढ़ थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

तकनीकी साक्ष्यों से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की जांच थानाधिकारी शंभुसिंह के नेतृत्व में की गई. पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की. इसके बाद 12 अक्टूबर को मनीष पिता दिनेश मोग्या, निवासी गजानंद मार्ग, हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे, प्रतापगढ़ को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपी ने 9 अक्टूबर की रात सीमा जैन के घर से चोरी करने की बात स्वीकार की. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

चांदी के जेवर और घरेलू सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चांदी के जेवरात, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और घरेलू सामान बरामद कर जब्त किया है. बरामद सामान को लेकर पुलिस आगे की जांच कर रही है. मामले में चोरी से संबंधित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है. पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अनुसंधान अभी जारी है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES