SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनाव ड्यूटी से लौट रही पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो की टक्कर: एक की मौत, 7 लोग घायल

भीलवाड़ा के आसींद थाना क्षेत्र में देर शाम दो स्कॉर्पियो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसा बराना ग्राम पंचायत में पंचायतीराज चुनाव की ड्यूटी पूरी कर लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन के साथ हुआ. टक्कर में एक स्कॉर्पियो सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों सहित 7 लोग घायल हो गए.

Written By Aman Singh
Published: Oct 31, 2026, 10:55 PM IST | Updated: Oct 31, 2026, 11:00 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र में पंचायतीराज चुनाव 2026 के द्वितीय चरण का मतदान संपन्न करवाकर शनिवार देर शाम को बराना से भीलवाड़ा लौट रही स्कॉर्पियो गाड़ी सामने से आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से टकरा गई. भीषण भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पुलिसकर्मियों सहित 7 लोग घायल हो गए. हादसा आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ का निंबाहेड़ा के पास हुआ.

पुलिसकर्मियों की स्कॉर्पियो की दूसरी गाड़ी से भिड़ंत

जानकारी के अनुसार, आसींद पंचायत समिति क्षेत्र की बराना ग्राम पंचायत में मतदान संपन्न करवाकर पुलिसकर्मी स्कॉर्पियो गाड़ी से भीलवाड़ा की ओर लौट रहे थे. इसी दौरान भीलवाड़ा से आसींद की ओर आ रही दूसरी स्कॉर्पियो से आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी सड़क किनारे खाई में जा गिरी.

यह भी पढ़ें- घर में सो रहा था परिवार, अचानक दीवार तोड़कर घुसा डंपर, मां-बेटी की दर्दनाक मौत

हादसे में तीन महिला पुलिसकर्मियों सहित कई जवान घायल

पुलिस वाहन में सवार खुशीराम, अनीता पत्नी कालूराम तथा इंद्रा पत्नी बर्दीचंद सहित पुलिसकर्मी घायल हुए. बताया गया कि तीनों महिला पुलिसकर्मी टोंक जिले में कार्यरत थीं. गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को जिला महात्मा गांधी चिकित्सालय भीलवाड़ा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है.

दूसरी स्कॉर्पियो में सवार 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत

वहीं दूसरी स्कॉर्पियो में सवार शंभूगढ़ थाना क्षेत्र के रायरा निवासी भालू पुत्र नानूराम गुर्जर (40) की हादसे में मौत हो गई, जबकि कमलेश पुत्र भालूराम गुर्जर गंभीर रूप से घायल हो गए. गाड़ी में सवार दो अन्य लोगों को भी चोटें आईं. घटना की सूचना मिलते ही आसींद थाना प्रभारी श्रद्धा पचौरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं.

यह भी पढ़ें- बांसवाड़ा में रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा: बाइक बोलेरो में फंसी फिर भी नहीं रोकी कार, 5 KM तक घसीटा

हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा गंभीर घायलों को भीलवाड़ा रेफर करवाया. चुनाव ड्यूटी से लौट रहे पुलिसकर्मियों के वाहन के साथ हुए इस भीषण हादसे से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES