भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /रामगंजमंडी में मदन दिलावर का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था की खुली पोल, VDO नहीं दिखा पाए सही रिकॉर्ड

रामगंजमंडी में मदन दिलावर का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था की खुली पोल, VDO नहीं दिखा पाए सही रिकॉर्ड

Kota News: कोटा के रामगंजमंडी में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान के दौरान मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम पंचायत असक कली में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया. उन्होंने सफाई कर्मियों के वेतन और संख्या की जानकारी ली. VDO द्वारा सही भुगतान नहीं दिखा पाने पर मंत्री ने नाराजगी जताई.

Written ByAman Singh
Published: Sep 28, 2026, 02:34 PM IST|Updated: Sep 28, 2026, 02:38 PM IST
joinshare
रामगंजमंडी में मदन दिलावर का औचक निरीक्षण: सफाई व्यवस्था की खुली पोल, VDO नहीं दिखा पाए सही रिकॉर्ड
Image Credit: AI Generated Image

About the Author

Aman Singh

Aman Singh

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Kota News: राजस्थान के कोटा के रामगंजमंडी में सेवा संकल्प एवं स्वच्छता अभियान पदयात्रा के 5वें दिन शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर अचानक सख्त रूप में नजर आए. सुबह-सवेरे पदयात्रा के ग्राम पंचायत असक कली पहुंचते ही मंत्री मदन दिलावर ने गांव की गलियों का रुख किया और झाड़ू लगा रहे सफाई कर्मियों से रोककर वेतन भुगतान व कर्मचारियों की संख्या की जानकारी ली.

सही रिकॉर्ड न मिलने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

​निरीक्षण के दौरान जब मंत्री मदन दिलावर ने ग्राम विकास अधिकारी अजीत सिंह से ऑनलाइन वेतन भुगतान के प्रमाण मांगे, तो वे दूसरी पंचायत की रसीद के स्क्रीनशॉट दिखाने लगे. सही रिकॉर्ड न मिलने पर VDO बगले झांकते नजर आए. वहीं प्रतिदिन सफाई कराने के निर्देशों के बावजूद वार्डवार बारी-बारी से सफाई कराने की बात सामने आने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी जताई.

मदन दिलावर के कड़े रुख से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप

​गांव में फैली गंदगी और प्रशासनिक ढिलाई से असंतुष्ट होकर मंत्री मदन दिलावर ने मौके पर मौजूद खंड विकास अधिकारी (BDO) समय सिंह मीणा को पूरे मामले की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के कड़े निर्देश दिए. मंत्री मदन दिलावर के इस कड़े रुख से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मच गया, जिसके बाद पदयात्रा अगले गांव के लिए रवाना हो गई.

एक दिवसीय दौरे पर जोधपुर पहुंचे मदन राठौड़

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर रविवार रात जोधपुर पहुंचे. सोमवार सुबह युवा समाज कार्यक्रम में शामिल होने से पहले राठौड़ सर्किट हाउस पहुंचे, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. इस दौरान ज़ी मीडिया से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि जनता ने भाजपा को अपार समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की 10 में से 9 नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बना है. यह जनता के विश्वास और समर्थन को दर्शाता है.

प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं- मदन राठौड़

मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा को उम्मीद है कि पंचायतीराज चुनाव में भी जनता का इसी तरह समर्थन मिलेगा. उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास के कार्य तेजी से हो रहे हैं और जनता को इसका लाभ मिल रहा है. सरकार के कामकाज के कारण भाजपा के प्रति जनसमर्थन लगातार बना हुआ है.

कांग्रेस के प्रदर्शन पर राठौड़ ने कसा तंज

कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के पास प्रदर्शन के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस की स्थिति 'खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे' जैसी हो गई है. ऐसे में उसे जिंदा रहने के लिए कुछ न कुछ करना ही है और इसी कारण कांग्रेस प्रदर्शन कर रही है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kota News