SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पंचायती राज चुनाव : 911 में से 561 पर कांग्रेस, थर्ड फ्रंट किंगमेकर, AAP-BSP साफ

राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के नतीजों ने इस बार सियासी तस्वीर को काफी दिलचस्प बना दिया. गांवों की सरकार चुनने के इस मुकाबले में आधे से भी कम, यानी सिर्फ 7 पार्टियां ही मैदान में उतरीं थी. प्रदेश में 37 जिलों में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान के कुल 911 पदों पर हुए इन चुनावों में कांग्रेस ने बड़ी बढ़त हासिल की है, जबकि राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों में शामिल आम आदमी पार्टी (आप) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) इन चारों पदों पर अपना खाता नहीं खोल पायी.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 29, 2026, 07:38 IST | Updated: Nov 29, 2026, 07:42 IST
Image Credit: Panchayati Raj Election Results
Join

911 घोषित सीटों का गणित : कांग्रेस को 61.58% तो बीजेपी को 23.49% सीटें
प्रदेश के 37 जिलों में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख, प्रधान और उप प्रधान की घोषित 911 सीटों के परिणामों पर नजर डालें तो कांग्रेस ने 561 सीटों पर जीत दर्ज की है, जो कुल सीटों का 61.58 प्रतिशत है. दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के खाते में 214 सीटें आई हैं, जो कुल सीटों का 23.49 फीसदी है इस चुनाव में 6वें और 7वें दल के रूप में उतरी आप और बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. आम आदमी पार्टी को पूरे प्रदेश में केवल 2 पंचायत समिति सदस्यों की जीत से ही संतोष करना पड़ा, जबकि जिला प्रमुख से लेकर उप प्रधान तक के चुनाव में आप और बसपा शून्य पर सिमट गईं.

4 चुनावों में गिरा बीजेपी का ग्राफ, फिर भी संख्या बल से दोगुनी सफलता
चुनावी आंकड़ों पर गौर करें बीजेपी ने प्रदेश में 10 जिला प्रमुख बनाए, लेकिन ठीक अगले दिन हुए उप जिला प्रमुख के चुनाव में पार्टी की संख्या घटकर 8 पर आ गई. यही स्थिति पंचायत समितियों में भी रही. प्रधान चुनाव में बीजेपी के 105 प्रत्याशी जीते, लेकिन उप प्रधान के चुनाव तक ये आंकड़ा फिसलकर 91 पर सिमट गया. हालांकि, बीजेपी के लिए एक सकारात्मक पहलू ये भी रहा कि पार्टी ने अपने जीते हुए जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों की संख्या की तुलना में दोगुने जिला प्रमुख और प्रधान बनाने में कामयाबी हासिल की है.

15 प्रतिशत सीटों के साथ थर्ड फ्रंट बना 'किंगमेकर'
प्रदेश के पंचायती राज चुनावों में अब तक मुख्य मुकाबला सीधे तौर पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही देखा जाता था. लेकिन इस बार दो प्रमुख क्षेत्रीय दल- आरएलपी और बीएपी (बाप पार्टी), ने तीसरे फ्रंट के रूप में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है. आरएलपी और बाप पार्टी का प्रदर्शन इस बार काफी बेहतर रहा. इन दोनों दलों और निर्दलीयों ने मिलकर कुल 911 में से 136 सीटें यानी 15 प्रतिशत सीटों पर कब्जा जमाया. कई जगहों पर इस थर्ड फ्रंट ने 'किंगमेकर' की भूमिका भी निभाई. आंकड़ों के मुताबिक, आरएलपी ने 58 प्रधान और उप प्रधान और 2 जिला प्रमुख औरउप प्रमुख की सीटें जीतीं. वहीं, बीएपी के खाते में 24 प्रधान और उप प्रधान आए, जबकि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 42 प्रधान और उप प्रधान के पदों पर जीत हासिल की.

सीपीआईएम ने भी दर्ज कराई मौजूदगी
इस चुनाव में वामदल सीपीआईएम को जिला परिषद स्तर पर कोई सफलता नहीं मिली. पार्टी जिला प्रमुख और उप जिला प्रमुख की एक भी सीट नहीं जीत सकी. हालांकि, पंचायत समिति स्तर पर सीपीआईएम ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए प्रदेश में कुल 5 सीटें (2 प्रधान और 3 उप प्रधान) जीतने में सफलता हासिल की.

किस दल के खाते में कितनी सीटें आईं ?
जिला प्रमुख से लेकर उप प्रधान तक के विस्तृत परिणामों में कांग्रेस ने 24 जिला प्रमुख, 25 उप जिला प्रमुख, 255 प्रधान और 257 उप प्रधान बनाए. बीजेपी के हिस्से में 10 जिला प्रमुख, 8 उप जिला प्रमुख, 105 प्रधान और 91 उप प्रधान आए. तीसरे मोर्चे में शामिल बीएपी ने 2 जिला प्रमुख, 3 उप जिला प्रमुख, 14 प्रधान और 10 उप प्रधान जीते. वहीं, आरएलपी ने 1 जिला प्रमुख, 1 उप जिला प्रमुख, 24 प्रधान और 34 उप प्रधान के पदों पर जीत दर्ज की. इसके अलावा निर्दलीयों के खाते में 19 प्रधान और 23 उप प्रधान और सीपीआईएम के खाते में 2 प्रधान और 3 उप प्रधान गए. 

ये भी पढ़ें  : खजूरी बवाल में नया मोड़: SP विवाद पर MLA गोपीचंद का यू-टर्न, जानिए अब क्या कहा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES