SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिवाली-छठ पर घर जाना हुआ आसान, रेलवे चला रहा 21 स्पेशल ट्रेनें, इन रूटों पर दौड़ेंगी स्पेशल ट्रेनें

Jaipur News : दिवाली पर ट्रेनों में हर बार कन्फर्म सीट मिलने को लेकर मशक्कत रहती है. नवरात्रि से लेकर दिवाली और फिर छठ पूजा तक यात्रियों के लिए ट्रेनों में कन्फर्म सीट मिलना बहुत मुश्किल होता है. रेलवे प्रशासन यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है.

Written By Pragati Pant Awasthi
Published: Sep 18, 2026, 02:26 PM IST | Updated: Sep 18, 2026, 03:19 PM IST
Image Credit: north western railway operates 21 special trains for diwali chhath puja
Join

त्योहारों के अवसर पर ट्रेनों में हर साल लम्बी वेटिंग लिस्ट रहती है. ये आम बात है और हर बार ही यात्रियों के लिए त्यौहारों के मौके पर घर पहुंचने की बड़ी मशक्कत रहती है. सबसे ज्यादा भीड़ उत्तरप्रदेश,बिहार और पश्चिम बंगाल रूट की ट्रेनों में रहती है. हावड़ा,सियालदह जाने वाली कुछ ट्रेनों में तो वेटिंग 150 से 200 तक पहुंच जाती है. यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए रेलवे प्रशासन स्पेशल ट्रेनों का संचालन बढ़ा रहा है. उत्तर-पश्चिम रेलवे प्रशासन ने अब तक यात्रियों की सुविधा के लिए 6 स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. ये ट्रेनें प्रयागराज,रांची,दानापुर,पटना और चेन्नई रूट के लिए संचालित की जाएंगी.

ये स्पेशल ट्रेनें होंगी संचालित
04161 प्रयागराज-सीकर 10 अगस्त से 30 नवंबर तक हर सोमवार को संचालित
04162 सीकर-प्रयागराज 11 अगस्त से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित
05344 लालकुआं-साबरमती 2 सितंबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को संचालित
05343 साबरमती-लालकुआं 3 सितंबर से 26 नवंबर त हर गुरुवार को संचालित
09619 अजमेर-रांची 2 अक्टूबर से 27 नवंबर तक हर शुक्रवार को संचालित
09620 रांची-अजमेर 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को संचालित
04813 भगत की कोठी(जोधपुर)-दानापुर 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक हर बुधवार को संचालित
04814 दानापुर-भगत की कोठी(जोधपुर) 8 अक्टूबर से 26 नवंबर तक हर गुरुवार को संचालित
04823 जोधपुर-मऊ 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को संचालित
04824 मऊ-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित
04815 जोधपुर-चेन्नई बीच 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक हर शनिवार को संचालित
04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-जोधपुर 6 अक्टूबर से 1 दिसंबर तक हर मंगलवार को संचालित


15 स्पेशल ट्रेनें नवंबर आखिर तक चलेंगी
दूसरी तरफ रेलवे प्रशासन ने पहले से संचालित स्पेशल ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ाई है. दरअसल उत्तर-पश्चिम रेलवे के रूट से 15 स्पेशल ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं. इनमें से ज्यादातर ट्रेनें अक्टूबर माह तक ही शेड्यूल की गई थी. लेकिन अब अक्टूबर में नवरात्रि और इसके बाद नवम्बर में दिवाली और छठ पूजा के त्यौहार को देखते हुए इन ट्रेनों की अवधि डेढ़ से दो माह के लिए बढ़ाई जा रही है.

इन 15 ट्रेनों की बढ़ाई गई अवधि
09523/09524 ओखा-शकूरबस्ती-ओखा 24 नवंबर तक चलेगी
09297/09298 भावनगर टर्मिनस-शकूरबस्ती-भावनगर 27 नवंबर तक चलेगी
09425/09426 साबरमती-हरिद्वार-साबरमती 23 नवंबर तक चलेगी
09203/09204 वेरावल-हरिद्वार-वेरावल 24 नवंबर तक चलेगी
04811/04812 बाड़मेर-हरिद्वार-बाड़मेर 30 नवंबर तक चलेगी
09611/09612 अजमेर-योगनगरी ऋषिकेश-अजमेर 25 नवंबर तक चलेगी
09639/09640 मदार-रेवाडी-मदार 25 सितंबर से 13 अक्टूबर तक चलेगी
09639/09640 मदार-रोहतक-मदार 14 अक्टूबर से 30 नवंबर तक चलेगी
09609/09610 उदयपुर सिटी-योगनगरी ऋषिकेश-उदयपुर 24 नवंबर तक चलेगी
05045/05046 लालकुआं-राजकोट-लालकुआं 29 नवंबर तक चलेगी
04727/04728 हिसार-वलसाड-हिसार 25 नवंबर तक चलेगी
04827/04828 भगत की कोठी-बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी 31 अक्टूबर तक चलेगी
04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी-बीकानेर 28 नवंबर तक चलेगी
09627/09628 अजमेर-सोलापुर-अजमेर 25 नवंबर तक चलेगी
09601/09602 मदार-पटना-मदार 26 नवंबर तक चलेगी
 

मांग आएगी, तो और नई स्पेशल ट्रेनें चलेंगी
इन सभी 21 स्पेशल ट्रेनों की कुल 490 स्पेशल ट्रिप संचालित की जाएंगी. उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की मांग को देखते हुए समीक्षा की जा रही है. जिस रूट पर यात्रियों की अधिक मांग होगी, वहां के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. सुदर्शन ने बताया कि हमारा प्रयास है कि त्यौहारों के मौके पर यात्री परेशान नहीं हों, और अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच सकें.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मीडिया की दुनिया में 18 साल का सफर... एंकरिंग से लेकर डिजिटल की स्क्रीन तक, हर नया बदलाव दिल से अपनाया, जो सोचती हूं, वही कहती हूं, बातों को घुमाना मेरी आदत नहीं, दिल की बात जुबां पर रखना पहचान है. फिलहाल 'ज़ी राजस्थान डिजिटल' के साथ सफर जारी है और हर दिन कुछ नया सीखने की ललक बरकरार है और रहेगी. Pragati.Pant@india.com ईमेल के जरिए आप संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES