SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नागौर में बजा चुनावी बिगुल! वार्ड आरक्षण की लॉटरी से खुली दिग्गजों की किस्मत, जानिए कौन-कौन आरक्षित?

Nagaur News: नागौर में पंचायत चुनाव के लिए 12 पंचायत समितियों के प्रधान पद, 37 जिला परिषद और पंचायत समिति वार्डों की आरक्षण लॉटरी निकाली गई. सभी दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे. अब कल ग्राम पंचायतों के वार्ड और सरपंच पद की लॉटरी होगी.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 23, 2026, 04:39 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 04:49 PM IST
Image Credit: 37 जिला परिषद वार्डों की लॉटरी निकली.
Join

Nagaur News: नागौर जिला परिषद सभागार में बुधवार को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के वार्डवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण के लिए लॉटरी प्रक्रिया आयोजित की गई. जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता में हुई इस प्रक्रिया के दौरान नागौर जिले की 12 पंचायत समितियों के प्रधान पद, 212 पंचायत समिति वार्डों और 37 जिला परिषद सदस्य वार्डों के लिए लॉटरी निकाली गई. प्रक्रिया के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मंडल मौजूद रहे. लॉटरी की पर्चियां छोटे बच्चों से निकलवाई गईं, ताकि प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे.

12 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण
नागौर जिले की 12 पंचायत समितियों में प्रधान पद के लिए आरक्षण की स्थिति तय की गई है. नागौर, खींवसर और जायल पंचायत समिति में सामान्य महिला, मुंडवा और डेगाना में सामान्य, डेह में एससी महिला, श्रीबालाजी-अलाय और पांचौड़ी में एससी सामान्य, मेड़ता सिटी में सामान्य महिला, मेड़तारोड-गोटन में ओबीसी महिला, रियाबड़ी में सामान्य तथा भेरूंदा में ओबीसी वर्ग के लिए प्रधान पद आरक्षित किया गया है.

जिला परिषद के 37 वार्डों का आरक्षण
जिला परिषद के 37 सदस्य वार्डों में एससी ओपन के लिए वार्ड 6, 7, 12, 26 और 37 आरक्षित किए गए हैं. एससी महिला के लिए 2, 29, 31 और 36, ओबीसी ओपन के लिए 20, 25, 33 और 34 तथा ओबीसी महिला के लिए 16, 18 और 32 वार्ड आरक्षित हैं. अनारक्षित ओपन में 3, 5, 8, 15, 17, 19, 21, 22, 23 और 28 वार्ड हैं, जबकि अनारक्षित महिला के लिए 1, 4, 9, 10, 11, 13, 14, 24, 27, 30 और 35 वार्ड रखे गए हैं.

पंचायत समितियों में वार्डवार आरक्षण
नागौर पंचायत समिति के 15 वार्डों में एससी ओपन 2 और 12, एससी महिला 4 और 8, ओबीसी ओपन 1 और 9, ओबीसी महिला 13, अनारक्षित ओपन 6, 7, 10 और 15 तथा अनारक्षित महिला 14, 11, 3 और 5 हैं.

मुंडवा के 25 वार्डों में एससी ओपन 1, 7, 24, एससी महिला 6, 15, 25, ओबीसी ओपन 12, 22, 9 और ओबीसी महिला 13, 17 हैं. अनारक्षित ओपन में 2, 3, 4, 10, 11, 14, 21 तथा अनारक्षित महिला में 5, 20, 19, 18, 16, 23, 8 वार्ड शामिल हैं.

जायल के 19 वार्डों में एससी ओपन 2, 6, 3, एससी महिला 7, 15, ओबीसी ओपन 12, 14 और ओबीसी महिला 1 है. अनारक्षित ओपन 5, 8, 11, 17, 19 तथा अनारक्षित महिला 9, 10, 16, 18, 4, 13 हैं.

डेह के 15 वार्डों में एससी ओपन 1, 7, 8, एससी महिला 9, ओबीसी ओपन 14, 15 और ओबीसी महिला 3 है. अनारक्षित ओपन 4, 5, 12, 13 तथा अनारक्षित महिला 10, 6, 11, 2 हैं.

श्रीबालाजी-अलाय के 15 वार्डों में एससी ओपन 10, 13, एससी महिला 1, 14, ओबीसी ओपन 2, 3 और ओबीसी महिला 5 है. अनारक्षित ओपन 4, 6, 7, 12 तथा अनारक्षित महिला 8, 11, 9, 15 हैं.

पांचौड़ी के 15 वार्डों में एससी ओपन 6, 15, एससी महिला 1, 9, ओबीसी ओपन 10, 11 और ओबीसी महिला 4 है. अनारक्षित ओपन 3, 5, 8, 14 तथा अनारक्षित महिला 2, 7, 12, 13 हैं.

डेगाना के 23 वार्डों में एससी ओपन 9, 12, 17, एससी महिला 15, 21, 4, ओबीसी ओपन 14, 19 और ओबीसी महिला 8, 18 हैं. अनारक्षित ओपन 5, 7, 10, 11, 16, 20, 23 तथा अनारक्षित महिला 1, 13, 22, 6, 2, 3 हैं.

मेड़ता सिटी के 17 वार्डों में एससी ओपन 2, 6, एससी महिला 7, 16, ओबीसी ओपन 4, 8 और ओबीसी महिला 11 है. अनारक्षित ओपन 1, 3, 5, 9, 15, 17 तथा अनारक्षित महिला 12, 13, 10, 14, 3 हैं.

मेड़ता रोड-गोटन के 17 वार्डों में एससी ओपन 2, 6, एससी महिला 9, 10, ओबीसी ओपन 5, 15 और ओबीसी महिला 13 है. अनारक्षित ओपन 3, 4, 7, 12, 14, 17 तथा अनारक्षित महिला 1, 16, 11, 8, 3 हैं.

भेरूंदा के 19 वार्डों में एससी ओपन 6, 10, एससी महिला 19, ओबीसी ओपन 16, 5 और ओबीसी महिला 1 है. अनारक्षित ओपन 2, 8, 9, 11, 13, 18 तथा अनारक्षित महिला 14, 12, 15, 3, 4, 7, 17 हैं.

कल ग्राम पंचायतों की लॉटरी
जिला निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि अब गुरुवार को ग्राम पंचायतों के लिए वार्डवार आरक्षण लॉटरी और सरपंच पदों की लॉटरी निकाली जाएगी. इसके साथ ही पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया का अगला चरण पूरा होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES