SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या हनुमान चालीसा पढ़ने से भागेंगे बंदर? विधायक की सलाह पर नगरपरिषद में अनोखा पाठ

Baba Balaknath: खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में बंदरों की समस्या को लेकर अनोखा विरोध सामने आया है. वार्ड नंबर 23 के पार्षद किशन नगर का कहना है कि विधायक बाबा बालकनाथ ने बंदरों की समस्या के समाधान के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी थी. इसके बाद पार्षद वार्डवासियों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे और हनुमान चालीसा का पाठ किया. पार्षद ने इस तरीके से वार्ड में बंदरों की समस्या के समाधान की मांग उठाई.

Written By Ansh Raj
Published: Oct 13, 2026, 02:55 PM IST | Updated: Oct 13, 2026, 04:12 PM IST
Image Credit: Baba Balaknath
Join

खैरथल-तिजारा जिले के भिवाड़ी में बंदरों की समस्या को लेकर एक अनोखा मामला सामने आया है. वार्ड में बंदरों के आतंक से परेशान पार्षद ने जब तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के सामने समस्या रखी तो उन्हें समाधान के तौर पर हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह मिलने की बात कही. इसके बाद पार्षद किशन नगर अपने वार्ड के लोगों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे और वहां हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. नगरपरिषद परिसर में पाठ के दौरान माहौल भक्तिमय हो गया. पार्षद ने इस तरीके से वार्ड में बंदरों की समस्या के समाधान की मांग उठाई.

पहली बोर्ड मीटिंग में उठाया था बंदरों का मुद्दा

दरअसल, भिवाड़ी नगरपरिषद की पहली बोर्ड मीटिंग में वार्ड नंबर 23 के पार्षद किशन नगर ने अपने वार्ड में बंदरों की बढ़ती समस्या का मुद्दा उठाया था. पार्षद ने तिजारा विधायक बाबा बालकनाथ के सामने भी इस समस्या को रखा और इसके समाधान की मांग की.

पार्षद किशन नगर के मुताबिक, विधायक ने उन्हें बंदरों को भगाने के लिए हनुमान चालीसा पढ़ने की सलाह दी. इसके बाद यह मामला चर्चा में आ गया.

वार्डवासियों के साथ नगरपरिषद पहुंचे पार्षद

विधायक की सलाह को आधार बनाकर पार्षद किशन नगर अपने वार्ड के लोगों के साथ नगरपरिषद कार्यालय पहुंचे. यहां उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया. इस दौरान नगरपरिषद परिसर में हनुमान चालीसा की गूंज सुनाई दी.

पार्षद ने इस कदम के जरिए वार्ड में बंदरों की समस्या को लेकर अपना विरोध जताया. उनका कहना है कि जब समस्या का समाधान हनुमान चालीसा पढ़ने से ही होना है, तो आज पाठ करके विधायक की सलाह पर अमल किया जा रहा है.

बंदरों की समस्या के समाधान की मांग

भिवाड़ी में पार्षद का यह कदम वार्ड में बंदरों की समस्या को लेकर चर्चा का विषय बन गया है. पार्षद किशन नगर ने हनुमान चालीसा पाठ के जरिए यह मुद्दा फिर उठाया कि उनके वार्ड में बंदरों की समस्या का समाधान होना चाहिए. नगरपरिषद की पहली बोर्ड मीटिंग में उठे इस मुद्दे के बाद पार्षद का वार्डवासियों के साथ कार्यालय पहुंचकर पाठ करना समस्या के समाधान की मांग से जुड़ा उनका अनोखा विरोध रहा.

Reporter- कुलदीप मालवार

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES