कत्ल से दहली राजधानी: जयपुर में मतदान के बीच बाप ने तीन बच्चों समेत मां को उतार दिया मौत के घाट
Jaipur Crime News: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में पत्नी और तीन बच्चों की हत्या का मामला सामने आया है. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी पति राहुल झा ने सीमेंट के ब्लॉक से हमला कर चारों की हत्या की. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं.
Rajasthan Crime News: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में चार लोगों की हत्या का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की हत्या कर दी. घटना हाथोज में स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के पास की बताई जा रही है.
सीमेंट के ब्लॉक से हमला करने का आरोप
जानकारी के अनुसार आरोपी पति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों पर सीमेंट के ब्लॉक से हमला किया. हमले में चारों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू की.
आरोपी राहुल झा फरार
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पत्नी और तीन बच्चों की हत्या के बाद आरोपी राहुल झा मौके से फरार हो गया. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. घटना के कारणों को लेकर फिलहाल जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- स्मार्ट बन रही राजस्थान पुलिस, AI की मदद से साइबर अपराधियों का कर रही पीछा, गोवा मॉडल का प्रदेश में भी असर
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
वारदात की सूचना मिलने के बाद डीसीपी वेस्ट प्रशांत किरण सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. पुलिस घटनास्थल से जानकारी जुटा रही है और मामले की आगे जांच की जा रही है.
पुलिस ने वारदात के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के वक्त महिला अपनी तीन बच्चियों के साथ घर पर सो रही थी. इस दरम्यान आरोपी पति ने मौके का फायदा उठाकर पत्नी और मासूम बच्चियों के सिर पर सीमेंट के ब्लॉक से घातक वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया. वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चियों के दादा ने पूछताछ में बताया कि उनका बेटा सुबह उनको चाय पिलाकर गया था और तभी से वो फरार है. पुलिस को घटनास्थल से खून से सने कपड़ें भी मिले हैं, जिन्हें बरामद कर फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है.
पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि घर में मौजूद दादा की उम्र 82 से अधिक है और उन्हें सुनने में भी दिक्कत होती है. वहीं मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है.फरार आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं.