App

300 गांवों में फैला है वीर राजा का वंश: पूर्वजों को नमन करने मांडल पहुंचे 55 गांवों के लोग

भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में स्थित ऐतिहासिक 12 खंभों वाली छतरी पर बुधवार को महाराव खंगार कच्छवाहा के वंशजों ने अपने पूर्वजों के शौर्य और बलिदान को याद किया. जयपुर और टोंक जिले के 55 गांवों से पहुंचे वंशजों ने छतरी परिसर की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की. इतिहास के अनुसार, महाराव खंगार कच्छवाहा मांडल और नरायणा के शासक थे.

300 गांवों में फैला है वीर राजा का वंश: पूर्वजों को नमन करने मांडल पहुंचे 55 गांवों के लोग
Image Credit: 12 खंभों वाली छतरी पर क्यों उमड़ा जनसैलाब?

भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे की ऐतिहासिक छतरियों में स्थित 12 खंभों वाली छतरी पर बुधवार को पूर्वजों के शौर्य और बलिदान को नमन करने के लिए महाराव खंगार कच्छवाहा के वंशजों का जुटाव हुआ. जयपुर और टोंक जिले के अलग-अलग गांवों से पहुंचे 55 गांवों के वंशजों ने छतरी की साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना की और अपने पूर्वजों के इतिहास और वीरगाथाओं को याद किया.

महाराव खंगार कच्छवाहा ने युद्ध में दिखाया था अदम्य साहस
विक्रम सिंह खंगारोत आमली ने बताया कि मांडल स्थित 12 खंभों वाली यह ऐतिहासिक छतरी नरायणा के राजा महाराव खंगार कच्छवाहा की है. महाराव खंगार कच्छवाहा नरायणा और मांडल के शासक रहे थे. इतिहास के अनुसार, मांडल में दुश्मनों के रात्रिकालीन हमलों के दौरान उन्होंने अदम्य साहस और वीरता के साथ मुकाबला किया और युद्ध करते हुए वीरगति प्राप्त की. रणभूमि में अंतिम सांस तक संघर्ष करने के कारण उन्हें झुंझार वीर के रूप में भी स्मरण किया जाता है. उनका जीवन शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक माना जाता है.

जयपुर-टोंक के 300 गांवों में रहते हैं महाराव के वंशज
उन्होंने बताया कि महाराव खंगार कच्छवाहा के वंशज आज भी अपनी ऐतिहासिक विरासत और पूर्वजों की स्मृतियों से जुड़े हुए हैं. वर्तमान में जयपुर और टोंक जिले के करीब 300 गांवों में उनके वंशज निवास करते हैं. पूर्वजों की स्मृति को जीवंत बनाए रखने और नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से परिचित कराने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मांडल की इस ऐतिहासिक छतरी पर पहुंचने की परंपरा निभाई जा रही है.

55 गांवों के वंशजों ने की छतरी की साफ-सफाई और पूजा-अर्चना
इसी परंपरा के तहत इस वर्ष भी 55 गांवों के वंशज बुधवार को मांडल पहुंचे. सभी ने मिलकर छतरी परिसर की साफ-सफाई की. इसके बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पूर्वजों को नमन किया. इस दौरान वंशजों ने एक-दूसरे से मुलाकात कर अपने समाज की ऐतिहासिक विरासत, पूर्वजों के संघर्ष और बलिदान को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संकल्प भी व्यक्त किया.

कार्यक्रम में जयपुर और टोंक सहित कई गांवों के वंशज रहे मौजूद
कार्यक्रम में मनोहर सिंह गहलोता, लोकपाल सिंह गणपत्या खेड़ा, दिलीप सिंह झरना, डूंगर सिंह झाडली, मोती सिंह झाडली, सज्जन सिंह झाडली, नवल सिंह झाडली, रूपेंद्र सिंह बड़ का अमराणा, खुशाल सिंह अहेड़ा, लक्ष्यजीत सिंह सिरोही कल्लां, किशन सिंह मोरुदा, उदय सिंह झाड़ोली, नरेंद्र सिंह गिदानी, वीरेंद्र सिंह गदड़ी, करण सिंह, सत्येंद्र सिंह, दुर्गा सिंह, प्रबोध सिंह एवं अनिरुद्ध सिंह गणपत्या खेड़ा, सुरेंद्र सिंह व लक्ष्मण सिंह उनियारा खुर्द, महिपाल सिंह उदयपुरिया, शक्ति सिंह झाड़ोली, ओमपाल सिंह रोजड़ी, अश्वेंद्र सिंह गणपत्या खेड़ा, अजय सिंह, हर्षवर्धन सिंह, हेमंत सिंह गहलोता, ललित सिंह, प्रेम सिंह, महावीर सिंह व मूल सिंह माल्यावास, धीरेन्द्र सिंह गदड़ी, जितेंद्र सिंह भगवतपुरा, पूरण सिंह जयसिंहपुरा सहित विभिन्न गांवों के वंशज उपस्थित रहे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Zee Rajasthan Web Team

Zee Rajasthan Web Team

राजस्थान की सबसे भरोसेमंद और तेज़ डिजिटल न्यूज़ डेस्क. प्रामाणिक खबरें, राजनीतिक हलचल, लोकल अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज़ और हर ज़िले की हर बड़ी गतिविधि सबसे पहले और सटीक अंदाज़ में. जुड़े रहिए हमारे साथ—सच बेबाक, राजस्थान तक
Read More