SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निकाय चुनाव के नतीजों के बाद मदन राठौड़ का कांग्रेस पर हमला: बोले- कांग्रेस जनादेश का अपमान कर रही है

Rajasthan Politics: राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पार्टी के प्रदर्शन पर खुशी जताते हुए कहा कि जनता ने बीजेपी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर भरोसा जताया है. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों को खारिज किया.

Written By Aman Singh
Published: Sep 21, 2026, 06:58 PM IST | Updated: Sep 21, 2026, 07:08 PM IST
Image Credit: Madan Rathore
Join

Rajasthan Politics: निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. राठौड़ ने चुनाव परिणामों को लेकर कहा कि राजस्थान की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है और सीएम भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है. वहीं कांग्रेस के सत्ता के दुरुपयोग के आरोपों पर भी राठौड़ ने पलटवार किया. साथ ही पाली, अजमेर और बीकानेर के परिणामों को लेकर भी अपनी बात रखी.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने निकाय चुनाव के परिणामों को लेकर कहा कि प्रदेश में वन स्टेट, वन इलेक्शन के तहत चुनाव हुए. अभी तक जो परिणाम सामने आए हैं, उसमें राजस्थान की जनता ने बीजेपी को आशीर्वाद दिया है. राठौड़ ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा के विकास कार्यों पर जनता ने मोहर लगाई है.

निकाय चुनाव के नतीजों पर बीजेपी में उत्साह

राठौड़ ने कहा कि सीएम भजनलाल शर्मा ने सभी क्षेत्रों में विकास किया है. बिखरी हुई कांग्रेस 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी. राठौड़ ने कहा कि जनता ने बीजेपी के संकल्प पत्र पर भरोसा जताया है और पार्टी जनता की सेवा करने का काम करेगी.

पंचायत चुनावों को लेकर भी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने बड़ा दावा किया. राठौड़ ने कहा कि पंचायत चुनावों में बीजेपी जीत हासिल करेगी. इसके साथ ही उन्होंने विधानसभा और लोकसभा चुनाव भी जीतने की बात कही. राठौड़ ने कहा कि जहां कमी रह गई, वहां पार्टी समीक्षा करेगी.

कांग्रेस की ओर से सत्ता के दुरुपयोग के लगाए जा रहे आरोपों पर भी मदन राठौड़ ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कभी सत्ता का दुरुपयोग नहीं किया. साथ ही कांग्रेस पर जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया. पाली में निर्दलीय पार्षदों के बीजेपी से संपर्क में आने की बात कही, जबकि बीकानेर के परिणामों की समीक्षा करने की बात कही.

मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत ने खुद को मुख्यमंत्री बनाने के लिए बसपा के हाथी को डकार लिया था. राठौड़ ने कहा कि गहलोत उनसे सवाल करने के हकदार नहीं हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि गहलोत ने प्रलोभन देकर लोगों को मंत्री बनाया, जबकि बीजेपी ने किसी को प्रलोभन नहीं दिया.

गोविंद सिंह डोटासरा पर मदन राठौड़ का हमला

वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पर भी बड़ा हमला बोला. राठौड़ ने डोटासरा के पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि वे पूछते थे कि क्या मदन राठौड़ मेरे बराबर हैं. राठौड़ ने कहा कि मैं उनके बराबर नहीं हो सकता, मैं बहुत छोटा आदमी हूं. राठौड़ ने डोटासरा पर परिवार को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और परिजनों को नौकरी दिलाने जैसे आरोप लगाए. साथ ही क्रीमीलेयर होते हुए परिजनों को OBC का लाभ दिलाने का भी आरोप लगाया.

राठौड़ ने कहा कि डोटासरा अपनी पार्टी की पीठ में छुरा मार सकते हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकतै, वो अशोक गहलोत से झगड़ा कर सकते हैं, सचिन पायलट को बाहर निकलने का रास्ता दिखा सकते हैं. मैं उनकी बराबरी नहीं कर सकता, मैं छोटा सा आदमी हूं, वो महान हैं.

निकायों के अध्यक्ष बनने में बीजेपी ने फिलहाल बाजी मार ली है, जिसको लेकर बीजेपी में उत्साह का माहौल है. जहां पर बहुमत नहीं था, वहां पर भी प्रदेश के कई निकायों में बीजेपी ने बोर्ड बना लिए हैं. बीजेपी की ओर से कहा जा रहा है कि आने वाले समय में होने वाले पंचायत चुनाव में बीजेपी को और अधिक बहुमत मिलेगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES