SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'गहलोत सरकार ने जितना काम 5 साल में किया, उतना हमने ढाई साल में कर दिया': मदन राठौड़

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और राहुल गांधी पर पलटवार किया. वहीं, भजनलाल सरकार तीसरी वर्षगांठ पर पूर्ववर्ती सरकार से तुलनात्मक रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी.

Written By Babulal Dhayal
Published: Nov 14, 2026, 19:00 IST | Updated: Nov 14, 2026, 19:10 IST
Image Credit: राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर मदन राठौड़ का पलटवार.
Join

जयपुर में बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया. मीडिया से बातचीत में उन्होंने गहलोत की बजट फाइल्स पर टिप्पणी को हास्यास्पद बताया. राठौड़ ने कहा कि गहलोत सरकार ने पांच साल में जितना काम किया, उससे ज्यादा काम मौजूदा सरकार ने ढाई साल में किया है. उनके मुताबिक, बीजेपी सरकार के प्रत्येक विभाग की योजनाओं में कई गुना काम हुआ है.

कांग्रेस शासन पर भ्रष्टाचार के आरोप
राठौड़ ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने काम नहीं, अपराध किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को काम करने का समय नहीं मिला और शासन अधिकारियों के भरोसे छोड़ दिया गया था. उनके अनुसार, कांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार हुआ. उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के मंत्री आज भ्रष्टाचार के आरोपों में जेल में हैं, इसलिए बीजेपी उनसे बराबरी नहीं कर सकती.

यह भी पढे़ं- 'इंतजार शास्त्र' के बाद अब 'बजट फाइल्स' से सरकार पर हमला, एक साल बनाम तीन साल के आंकड़ों से उठाए सवाल

गहलोत के कार्यकाल का जिक्र करते हुए राठौड़ ने कहा कि उन्होंने अपने उपमुख्यमंत्री को नकारा और निकम्मा कहा था. इसके उलट, मौजूदा सरकार में मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री मिलकर काम कर रहे हैं. उन्होंने गहलोत के ओएसडी की ओर से लगाए जा रहे आरोपों का भी जिक्र किया.

डोटासरा और SIR पर पलटवार
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे बिना बॉल के फुटबॉल खेल रहे हैं. राठौड़ ने सवाल किया कि वोटर लिस्ट से जिसका नाम कटा है, वह सामने क्यों नहीं आ रहा. उनके मुताबिक, जिसका नाम कटना था, उसी का नाम कटा है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता बार-बार SIR का मुद्दा उठा रहे हैं.

राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर जवाब
राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर राठौड़ ने कहा कि उनके पास ऐसा क्या छिपाने के लिए है, जिसके चलते फोन टैप किया जाएगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी आवश्यकता से ज्यादा बोलते हैं. राठौड़ ने ऐसे आरोपों को भ्रम फैलाने और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने की कोशिश बताया.

यह भी पढे़ं- राजस्थान के 15 सूखाग्रस्त जिलों के लिए 9,321 करोड़ का पैकेज, CM भजनलाल शर्मा ने किया बड़ा ऐलान

तीसरी वर्षगांठ पर सरकार जारी करेगी रिपोर्ट कार्ड
भजनलाल सरकार तीसरी वर्षगांठ पर रिपोर्ट कार्ड जारी करेगी. इसमें पूर्ववर्ती और मौजूदा सरकार के कामकाज की तुलनात्मक रिपोर्ट होगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि उनकी सरकार जो कहती है, उसे पूरी ताकत से करके दिखाती है. विधानसभा में विपक्ष को दी गई उनकी चुनौती वाला जवाब भी साझा हो रहा है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

बाबूलाल धायल ज़ी राजस्थान में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं. पिछले 25 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और सीएमओ और मुख्यमंत्री से जुड़े विभागों की खबरें प्रमुखता से कवर करते हैं. पॉलिटिकल रिपोर्टिंग में उनकी मजबूत पहचान है और वे बीजेपी - कांग्रेस दोनों से जुड़ी खबरों को कवर करते रहे हैं. विधानसभा, सामाजिक-राजनीतिक मुद्दों और ग्रामीण विषयों पर उनकी पकड़ खास मानी जाती है. बाबूलाल धायल,  राजस्थान पत्रिका, ईटीवी और न्यूज़18 जैसे संस्थानों में भी कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES