SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद का आरक्षण साफ: जानिए किस वार्ड से चमकेगी किसकी किस्मत?

Jaipur News: कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत राज चुनाव की आरक्षण लॉटरी शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई. जिला प्रमुख पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित हुआ, जबकि जिला परिषद के 27 पदों में 13 महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए. पंचायत समिति वार्डों की स्थिति भी साफ हुई.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 23, 2026, 03:09 PM IST | Updated: Sep 23, 2026, 03:12 PM IST
Image Credit: कोटपूतली-बहरोड़ में जिला प्रमुख पद सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हुआ.
Join

Jaipur News: कोटपूतली-बहरोड़ में पंचायत राज चुनाव को लेकर आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई. जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अपर्णा गुप्ता और उप जिला निर्वाचन अधिकारी सोहन सिंह नरुका की मौजूदगी में निष्पक्षता बनाए रखने के लिए नन्हीं बालिकाओं से लॉटरी के टोकन निकलवाए गए. पूरी प्रक्रिया की उच्च स्तरीय वीडियोग्राफी भी कराई गई.

जिला प्रमुख का पद सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित
कोटपूतली-बहरोड़ जिला परिषद के लिए जिला प्रमुख का पद सामान्य यानी अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है. जिला परिषद के कुल 27 पदों में से 13 पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं. लॉटरी के अनुसार एससी ओपन वार्ड 7 और 9, एससी महिला वार्ड 8 और 17 तथा एसटी ओपन वार्ड 16 आरक्षित हुआ है. ओबीसी सामान्य वार्ड 12, 15 और 27, जबकि ओबीसी महिला वार्ड 11 और 19 हैं.

जिला परिषद के सामान्य वार्डों की स्थिति
अनारक्षित सामान्य ओपन वर्ग में वार्ड 2, 3, 4, 10, 14, 21, 22 और 24 आरक्षित हुए हैं. वहीं अनारक्षित सामान्य महिला वर्ग में वार्ड 1, 5, 6, 13, 18, 20, 23, 25 और 26 शामिल हैं.

कोटपूतली और पावटा पंचायत समिति
कोटपूतली पंचायत समिति में एससी ओपन वार्ड 4 और 15, एससी महिला 17, एसटी ओपन 1, ओबीसी सामान्य 7 और 10 तथा ओबीसी महिला 13 है. सामान्य ओपन वार्ड 2, 3, 6 और 9, जबकि सामान्य महिला वार्ड 5, 8, 11, 12, 14 और 16 हैं. पावटा में एससी ओपन 9 और 14, एससी महिला 12, एसटी ओपन 10, ओबीसी सामान्य 2 और 19 तथा ओबीसी महिला 15 है. सामान्य ओपन वार्ड 1, 3, 4, 8 और 11 तथा सामान्य महिला वार्ड 5, 6, 7, 13, 16, 17 और 18 हैं.

नीमराना और नारायणपुर में आरक्षण
नीमराना पंचायत समिति में एससी ओपन वार्ड 2 और 10, एससी महिला 20, ओबीसी सामान्य 5 और 15 तथा ओबीसी महिला 21 है. सामान्य ओपन वार्ड 3, 8, 9, 13, 16, 18 और 19 तथा सामान्य महिला वार्ड 1, 4, 6, 7, 11, 12, 14 और 17 हैं. नारायणपुर में एससी ओपन 1, एससी महिला 4, एसटी ओपन 9, ओबीसी सामान्य 11 और 17 तथा ओबीसी महिला 14 है. सामान्य ओपन 5, 6, 8, 13 और 16 तथा सामान्य महिला 2, 3, 7, 10, 12 और 15 हैं.

विराटनगर, बहरोड़, बानसूर और मैड कुंडला
विराटनगर में एससी ओपन 12, एससी महिला 2, एसटी ओपन 6, ओबीसी सामान्य 5 और 10 तथा ओबीसी महिला 14 है. बहरोड़ में एससी ओपन 13, एससी महिला 12, ओबीसी सामान्य 6 और 8 तथा ओबीसी महिला 9 है. बानसूर में एससी ओपन 3 और 9, एससी महिला 6 और 8, ओबीसी सामान्य 5, 13 और 15 तथा ओबीसी महिला 2 और 23 हैं. मैड कुंडला में एससी ओपन 14 और 15, एससी महिला 11, एसटी ओपन 12, ओबीसी सामान्य 1 और 8 तथा ओबीसी महिला 3 है. सामान्य वर्ग के शेष वार्ड भी लॉटरी के अनुसार आरक्षित किए गए हैं.

आरक्षण के बाद चुनावी हलचल तेज
आरक्षण की स्थिति साफ होने के बाद जिलेभर में चुनावी हलचल तेज हो गई है. दावेदारों ने अपनी-अपनी रणनीतियां बनानी शुरू कर दी हैं और अब पंचायत राज चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां और तेज होने की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES