SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कोटपूतली में 7 साल की मासूम की मौत पर उबाल! कड़ाके की ठंड में पूरी रात धरने पर बैठे लोग

कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 स्थित उपली कोठी में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 7 साल की मासूम बालिका की मौत के बाद लोगों में आक्रोश है. हादसे के बाद परिजन और वार्डवासी कड़ाके की सर्दी में पूरी रात धरने पर बैठे रहे. उनकी मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आरोपी कार चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 10, 2026, 11:21 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 11:27 AM IST
Image Credit: मुआवजे और कार्रवाई की मांग
Join

कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 स्थित उपली कोठी में सात वर्षीय मासूम बालिका की कार दुर्घटना में मौत के बाद लोगों में भारी आक्रोश है. हादसे के बाद से ही परिजन और वार्डवासी कड़ाके की सर्दी में पूरी रात धरने पर बैठे हैं. परिजनों की मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और हादसे के जिम्मेदार कार चालक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए.

SMS अस्पताल में मासूम ने तोड़ा दम, शव का इंतजार
वहीं, जयपुर के SMS अस्पताल में मौजूद बालिका का शव अभी तक कोटपूतली नहीं पहुंचा है. दरअसल, मामला कोटपूतली के वार्ड नंबर 10 उपली कोठी का है, जहां कल दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सात वर्षीय मासूम बालिका को अपनी चपेट में ले लिया था. हादसा इतना गंभीर था कि बालिका को उपचार के लिए जयपुर के SMS अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई.

हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, परिवार में मातम 
इस दर्दनाक हादसे का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दुर्घटना की घटना दिखाई देने की बात सामने आई है. मासूम की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी भारी नाराजगी देखने को मिल रही है.

यह भी पढ़ेंः सीकर में पत्नी की कुचलकर हत्या का मामला: आरोपी पति गिरफ्तार, बोला-एक साल से कर रखा था परेशान

मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर रातभर धरना
इधर, घटना के बाद से ही परिजन और वार्डवासी धरने पर बैठे हैं। कड़ाके की सर्दी के बीच पूरी रात धरना जारी रहा. धरनार्थियों की प्रमुख मांग है कि पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक मुआवजा दिया जाए और कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

विधायक के आवास के पास धरना, प्रशासन का इंतजार
धरनार्थी विधायक हंसराज पटेल के आवास के नजदीक धरने पर बैठे हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अभी तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी या जनप्रतिनिधि उनसे मिलने नहीं पहुंचा है. वहीं, जयपुर SMS अस्पताल से बालिका का शव कोटपूतली लाए जाने का इंतजार भी किया जा रहा है. सात वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है. अब देखना होगा कि प्रशासन कब तक धरनार्थियों की मांगों पर संज्ञान लेता है और पीड़ित परिवार को कब न्याय मिल पाता है. फिलहाल उपली कोठी में अभी तक धरना जारी है.

Report- Amit Yadav 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES