भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /राजस्थान
  • /चाकूबाजी के अगले दिन फिर दहला कोटा: लग्जरी गाड़ियों से आए दबंग, बीयर की बोतलें और सामान चकनाचूर!

चाकूबाजी के अगले दिन फिर दहला कोटा: लग्जरी गाड़ियों से आए दबंग, बीयर की बोतलें और सामान चकनाचूर!

Kota News: कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में SOD रेस्टोरेंट पर हथियारबंद युवकों ने हमला कर गेट और बीयर की बोतलें तोड़ दीं. मामला टेबल बदलने को लेकर हुए विवाद के अगले दिन का है. CCTV में वारदात कैद हुई. पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर तलाश शुरू कर दी है.

Written BySandhya Yadav
Published: Sep 20, 2026, 10:41 AM IST|Updated: Sep 20, 2026, 10:46 AM IST
joinshare
चाकूबाजी के अगले दिन फिर दहला कोटा: लग्जरी गाड़ियों से आए दबंग, बीयर की बोतलें और सामान चकनाचूर!
Image Credit: कोटा के SOD रेस्टोरेंट में हथियारों के साथ हमला.

About the Author

Sandhya Yadav

Sandhya Yadav

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Kota News: कोटा के कैथून थाना क्षेत्र में SOD रेस्टोरेंट और बीयर बार में हथियारबंद युवकों की ओर से तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है. टेबल बदलने को लेकर शुरू हुआ विवाद अगले दिन हंगामे में बदल गया. आरोप है कि हथियारों से लैस युवक रेस्टोरेंट पहुंचे और गेट तोड़कर अंदर घुस गए. इसके बाद रेस्टोरेंट और बीयर बार में जमकर तोड़फोड़ की गई. पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई.

टेबल बदलने को लेकर हुआ था विवाद
कैथून थाना अधिकारी मनोज सिंह सिकरवार के अनुसार, गुरुवार रात 16 सितंबर को दो युवक SOD बीयर बार और रेस्टोरेंट में खाना खाने आए थे. रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने दोनों युवकों को दूसरी टेबल पर बैठने के लिए कहा. इसी बात को लेकर युवकों और कर्मचारियों के बीच बहस शुरू हो गई.

देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई. इस दौरान चाकूबाजी भी हुई. घटना में रेस्टोरेंट कर्मचारी शिवराज सुमन के पैर में चाकू लग गया, जिससे वह घायल हो गया. इसके बाद मामला शांत हो गया.

अगले दिन हथियार लेकर पहुंचे युवक
आरोप है कि विवाद के अगले दिन 17 सितंबर की सुबह करीब 7:30 बजे दोनों युवक अपने 4-5 साथियों के साथ लग्जरी कार से SOD रेस्टोरेंट पहुंचे. आरोपियों के पास हथियार थे. कार से उतरने के बाद चार युवक रेस्टोरेंट का गेट तोड़कर अंदर घुस गए.

इसके बाद उन्होंने रेस्टोरेंट और बीयर बार में तोड़फोड़ शुरू कर दी. आरोप है कि युवकों ने वहां रखा सामान तोड़ दिया और बीयर की बोतलें भी फोड़ दीं. अचानक हुए हमले से रेस्टोरेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
रेस्टोरेंट में हुई तोड़फोड़ की पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में चार युवक गेट तोड़कर अंदर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसके बाद वे बीयर बार में रखे सामान और बीयर की बोतलों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं.

CCTV फुटेज में आरोपियों के हाथों में तलवार, गंडासा, लोहे के पाइप और लाठियां दिखाई देने की बात सामने आई है.

कर्मचारी की शिकायत पर मामला दर्ज
घटना के बाद घायल कर्मचारी शिवराज सुमन की शिकायत पर कैथून थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान कर ली गई है.

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं और उनकी तलाश की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और CCTV फुटेज सहित अन्य जानकारी के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Kota News