App

कोटा मुकुंदरा में बढ़ेगा टाइगर टूरिज्म! ऑनलाइन होगी सफारी बुकिंग, महाराष्ट्र से आएगा नया बाघ

कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग दो बड़े बदलाव करने जा रहा है. इसी महीने टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तैयारी है, जिससे पर्यटक घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे. वहीं, बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से जनवरी-फरवरी में एक नया बाघ लाने की योजना है. फिलहाल रिजर्व में 7 बाघ हैं.

कोटा मुकुंदरा में बढ़ेगा टाइगर टूरिज्म! ऑनलाइन होगी सफारी बुकिंग, महाराष्ट्र से आएगा नया बाघ
Image Credit: मुकुंदरा में अब ऑनलाइन होगी टाइगर सफारी की बुकिंग

कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग दो बड़े बदलाव करने जा रहा है. इसी महीने टाइगर सफारी की ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने की तैयारी है, जिससे पर्यटक घर बैठे टिकट बुक कर सकेंगे. वहीं, बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से जनवरी-फरवरी में एक नया बाघ लाने की योजना है. फिलहाल रिजर्व में 7 बाघ हैं.

कोटा के मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए वन विभाग दो बड़े कदम उठाने जा रहा है. पहला, अब मुकुंदरा में टाइगर सफारी की बुकिंग ऑनलाइन होने जा रही है. दूसरा, रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़ाने के लिए महाराष्ट्र से एक नया बाघ लाने की तैयारी है. इन दोनों बदलावों से मुकुंदरा में पर्यटन की संभावनाएं बढ़ने की उम्मीद है.

अभी तक मुकुंदरा में टाइगर सफारी की बुकिंग ऑफलाइन होती थी. ऐसे में देश-विदेश से कोटा आने की योजना बनाने वाले कई पर्यटक पहले से सफारी की बुकिंग नहीं कर पाते थे. खासकर विदेशी पर्यटक अपनी यात्रा का प्लान काफी पहले बनाते हैं. ऑनलाइन बुकिंग शुरू होने से अब पर्यटक घर बैठे ही अपनी सफारी की सीट बुक कर सकेंगे. वन विभाग ने इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिलने के बाद डीवाईटी के साथ समन्वय कर जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली हैं. इसी महीने ऑनलाइन बुकिंग शुरू करने की तैयारी है.

सफारी की ऑनलाइन बुकिंग 
अब रणथंभौर की तर्ज पर पर्यटक मुकुंदरा टाइगर रिजर्व की सफारी भी ऑनलाइन बुक कर सकेंगे. इससे कोटा आने वाले पर्यटक अपनी यात्रा में मुकुंदरा को भी शामिल कर सकेंगे. चंबल नदी की खूबसूरत वादियां, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक जंगल के बीच बाघों को देखने का अनुभव पर्यटन के लिहाज से कोटा की नई पहचान बन सकता है.

जनवरी में महाराष्ट्र से आएगा नया मेहमान
मुकुंदरा टाइगर रिजर्व में दूसरा बड़ा अपडेट बाघों की संख्या बढ़ाने को लेकर है. वन विभाग महाराष्ट्र से एक और बाघ लाने की तैयारी कर रहा है. इसके लिए अनुमति मिल चुकी है. विभाग की योजना जनवरी-फरवरी में नए बाघ को मुकुंदरा लाने की है. फिलहाल रिजर्व में कुल 7 बाघ हैं, जिनमें 6 वयस्क और एक शावक शामिल है. इनमें दो मेल और चार फीमेल बाघ हैं. दरा जोन में तीन और सेलजर क्षेत्र में तीन बाघ मौजूद हैं.

नया बाघ आने से मुकुंदरा में टाइगर सफारी के आकर्षण को और मजबूती मिलने की उम्मीद है. ऑनलाइन बुकिंग और नए बाघ की एंट्री, दोनों ही मुकुंदरा को पर्यटन के नए नक्शे पर स्थापित करने की दिशा में अहम कदम माने जा रहे हैं.  डीएफओ मुथु एस, मुकुंदरा टाइगर रिजर्व के अनुसार, इसी महीने ऑनलाइन सफारी बुकिंग शुरू करने की तैयारी है. वहीं, महाराष्ट्र से एक बाघ लाने की प्रक्रिया भी चल रही है, जिसे जनवरी-फरवरी में मुकुंदरा लाने की योजना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Chetan Gurjar

Chetan Gurjar

चेतन गुर्जर , राजस्थान के टोंक जिले के गांव थड़ी से आते हैं. उन्होंने साल 2019 में जयपुर से पत्रकारिता की शुरुआत की और आज तक (Aaj Tak) के साथ अपनी सेवाएं दीं. फिर साल 2023 में उन्होंने कोटा में रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी संभाली. वे कोटा जिले की प्रमुख खबरों, अपराध, राजनीति, शिक्षा और जनहित से जुड़े मुद्दों पर रिपोर्टिंग करते रहे हैं. अक्टूबर 2026 से उन्होंने जी मीडिया (Zee Media) के साथ नई शुरुआत की है और अब कोटा में जी मीडिया के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं.
Read More