पहले कोख में उजड़ा संसार, फिर मां की भी थम गई सांसें, कोटा के जेके लोन अस्पताल में 35 दिन में 8वीं प्रसूता की मौत
कोटा के जेके लोन अस्पताल में श्योपुर से रेफर हुई प्रसूता की उपचार के दौरान मौत हो गई. पिछले 35 दिनों में अस्पताल में यह आठवीं प्रसूता की मौत है, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल उठ रहे हैं.
कोटा के जेके लोन अस्पताल में एक और प्रसूता महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई. मध्य प्रदेश के श्योपुर से महिला को दोपहर में गंभीर हालत में कोटा रेफर किया गया था. जानकारी के अनुसार, महिला लाइफ सपोर्टिंग ड्रग और इक्विपमेंट के सहारे शॉक की स्थिति में अस्पताल पहुंची थी. उसे ब्लीडिंग और हाई बीपी की समस्या थी.
बताया गया कि पूरे रास्ते महिला की ब्लीडिंग होती रही और उसका हीमोग्लोबिन घटकर 5 पर पहुंच गया था. उसकी बीपी और पल्स भी मॉनिटर नहीं की जा सकी थी. वहीं, गर्भ में ही शिशु की मौत हो चुकी थी. अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात प्रसूता ने दम तोड़ दिया.
35 दिन में 8वीं महिला की मौत
इस घटना के साथ ही पिछले 35 दिनों में जेके लोन अस्पताल में प्रसूता महिलाओं की मौत का आंकड़ा आठ हो गया है. इससे पहले सात प्रसूताओं की मौत हो चुकी है. लगातार हो रही इन घटनाओं ने रेफरल सिस्टम, प्रसूताओं की मॉनिटरिंग और उपचार व्यवस्था के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब सवाल है कि इन मौतों की जवाबदेही किसकी है?
खबर अपडेट की जा रही है....