SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तुषार सोलंकी गैंग का आतंक: हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंधी पर जानलेवा हमला, अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग!

Kota News: कोटा के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में लालबुर्ज के पास देर रात हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंधी पर तलवारों से जानलेवा हमला हुआ. पुलिस के अनुसार पुरानी रंजिश हमले की वजह बताई जा रही है. घायल का एमबीएस अस्पताल में इलाज जारी है और आरोपी फरार हैं.

Written By Sandhya Yadav
Published: Sep 24, 2026, 02:51 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 02:54 PM IST
Image Credit: कैथूनीपोल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश.
Join

Kota News: कोटा शहर के कैथूनीपोल थाना क्षेत्र में देर रात पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमले की वारदात सामने आई है. लालबुर्ज के पास बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर राहुल सिंधी को घेरकर तलवारों से हमला कर दिया. अचानक हुए हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया. वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

घटना की सूचना मिलते ही कैथूनीपोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायल राहुल सिंधी को तत्काल एमबीएस अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.

जागरण से परिवार के साथ लौट रहा था राहुल
मिली जानकारी के अनुसार, राहुल सिंधी देर रात अपने परिवार के साथ एक धार्मिक कार्यक्रम यानी जागरण में शामिल होने के बाद टिप्पण चौकी स्थित अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान जब वे लालबुर्ज के पास पहुंचे, तो पहले से घात लगाए बैठे कुछ बदमाशों ने उन्हें रोक लिया.

बताया जा रहा है कि तुषार सोलंकी और उसके अन्य साथियों ने राहुल और उसके परिवार को घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने अचानक धारदार तलवारों से राहुल पर हमला कर दिया. हमले के दौरान राहुल को कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

परिवार में मची चीख-पुकार
अचानक हुए तलवारों के हमले से राहुल के परिजनों में चीख-पुकार मच गई. देर रात हुई इस वारदात के दौरान आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया. हमले की आवाज और शोर सुनकर जब आसपास के लोग मौके की ओर आने लगे, तो आरोपी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही. सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी जुटाई और घायल को अस्पताल भिजवाया.

पुरानी रंजिश को बताया जा रहा हमले का कारण
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि हमले के पीछे पुरानी आपसी रंजिश बताई जा रही है. वारदात के पीछे की पूरी वजह और हमले में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच पुलिस कर रही है.

कैथूनीपोल थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आरोपियों की धरपकड़ के लिए इलाके में नाकाबंदी कराई गई है.

आरोपियों की तलाश में दबिश जारी
पुलिस की टीमें तुषार सोलंकी और उसके अन्य साथियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे और वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया.

फिलहाल घायल राहुल सिंधी का एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस मामले की जांच के साथ फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

लखनऊ यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल करने वाली संध्या ने Zee News से पहले Newstrack और ETV Bharat जैसे प्रतिष्ठित डिजिटल न्यूज़ संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. जमीनी खबरों की गहरी समझ रखने वाली संध्या ने राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, गहलोत-पायलट राजनीतिक संकट और कोविड-19 महामारी समेत कई बड़े और जटिल घटनाक्रमों की बेहतरीन कवरेज की है.आप संध्या यादव से सीधे SANDHYA.YADAV@zeemedia.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा राजस्थान की खबरों के रियल-टाइम अपडेट्स के लिए आप उनसे लिंक्डइन (https://in.linkedin.com/in/sandhya-yadav-5734ba144) पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES