App

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन कर रहीं अरुंधति चौधरी,अब तम्मेर कप में पंच लगाने के लिए फिनलैंड के लिए हुए रवाना

कोटा की बॉक्सर अरुंधति चौधरी 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फिनलैंड में होने वाले तम्मेर कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. वह अब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 12 गोल्ड और एक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.

अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में भारत का नाम रोशन कर रहीं अरुंधति चौधरी,अब तम्मेर कप में पंच लगाने के लिए फिनलैंड के लिए हुए रवाना
Image Credit: Kota Boxer Arundhati Choudhary

राजस्थान की स्टार बॉक्सर अरुंधति चौधरी एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं. वह 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक फिनलैंड में आयोजित होने वाले तम्मेर कप बॉक्सिंग टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता के लिए अरुंधति बुधवार सुबह दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना हुईं. वह महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी की खिलाड़ी हैं. उनके इस अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर कोटा सहित राजस्थान के खेल जगत में खुशी का माहौल है.

ओलंपिक भार वर्गों में होंगे मुकाबले
अरुंधति के कोच अशोक गौतम ने बताया कि तम्मेर कप में ओलंपिक भार वर्गों के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. प्रत्येक भार वर्ग में शीर्ष आठ खिलाड़ी अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस प्रतियोगिता में भारतीय बॉक्सिंग दल के महिला और पुरुष वर्गों में सात-सात भार वर्गों के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे. ऐसे में इस टूर्नामेंट में अरुंधति को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में जीत चुकी हैं 12 गोल्ड
अरुंधति चौधरी अंतरराष्ट्रीय बॉक्सिंग में अपनी पहचान बना चुकी हैं. वह अब तक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत के लिए 12 स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं. तम्मेर कप उनके अंतरराष्ट्रीय करियर की 14वीं प्रतियोगिता होगी. लगातार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने और पदक जीतने के कारण उन्होंने बॉक्सिंग में अपनी अलग पहचान बनाई है.

एशिया बॉक्सिंग कमेटी की वाइस चेयरमैन भी बनीं
अरुंधति चौधरी को हाल ही में एशिया बॉक्सिंग कमेटी का वाइस चेयरमैन भी बनाया गया है. उनकी खेल उपलब्धियों और नई जिम्मेदारी से कोटा सहित राजस्थान के खेल जगत में खुशी है. अब तम्मेर कप में उनकी भागीदारी पर खेल प्रेमियों की नजर रहेगी. इस प्रतियोगिता में वह भारत की ओर से मुकाबलों में उतरेंगी.

परिवार और बॉक्सिंग संघ के पदाधिकारियों ने दी शुभकामनाएं
अरुंधति के फिनलैंड रवाना होने पर उनके परिवार और खेल जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं. उनके पिता और जिला बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष सुरेश चौधरी, माता सुनीता चौधरी, राजस्थान बॉक्सिंग संघ के सचिव नरेंद्र कुमार निर्वाण और अध्यक्ष धीरेंद्र चौधरी ने उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई. सभी ने आशा व्यक्त की कि अरुंधति तम्मेर कप में अच्छा प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन करेंगी. अब 30 अक्टूबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में उनके प्रदर्शन पर सबकी नजर रहेगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ansh Raj

Ansh Raj

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More