SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

खाटूधाम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर उमड़ेगा भक्तों का सैलाब, 52 ट्रेनों का खास इंतजाम!

सीकर जिले के खाटूश्यामजी में बाबा श्याम का दो दिवसीय कार्तिक शुक्ल एकादशी-द्वादशी जन्मोत्सव मेला 20 नवंबर को आयोजित होगा. मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर परिसर और बाबा के दरबार को भव्य तरीके से सजाया जा रहा है. बंगाल से आए कारीगर फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से मंदिर को नया रूप दे रहे हैं.

Written By Ashok Singh Shekhawat
Published: Nov 17, 2026, 19:24 IST | Updated: Nov 17, 2026, 19:31 IST
Image Credit: खाटूधाम में बाबा श्याम के जन्मोत्सव मेले की तैयारियां
Join

राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी की विश्व प्रसिद्ध धार्मिक नगरी खाटूधाम में बाबा श्याम के कार्तिक शुक्ल पक्ष एकादशी व द्वादशी जन्मोत्सव मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. 20 नवंबर को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जन्मोत्सव मेले को लेकर श्री श्याम मंदिर कमेटी के नेतृत्व में मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है.

मंदिर के निज परिसर और बाबा श्याम के दरबार को आकर्षक रूप देने के लिए बंगाली कारीगर दिन-रात सजावट के कार्य में जुटे हुए हैं. कारीगर विभिन्न प्रकार के कृत्रिम फूलों, रंग-बिरंगी सजावटी सामग्री और आकर्षक श्रृंगार सामग्री से मंदिर को 'दुल्हन' की तरह सजा रहे हैं.

बाबा श्याम के दरबार में सजेंगी देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां
वहीं, बाबा श्याम के दरबार में विभिन्न देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां भी सजाई जाएंगी, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेंगी. जन्मोत्सव मेले को लेकर श्याम भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. इस अवसर पर देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालुओं के खाटूधाम पहुंचने की संभावना है. वहीं, जिला प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान में शादियों से होगी ₹1.49 लाख करोड़ की कमाई: 3.28 लाख शादियां, 30 सेक्टरों की चमकेगी किस्मत!

खाटूश्यामजी मेले के लिए रेलवे का खास इंतजाम 
जिले के खाटूश्यामजी बाबा श्याम के पाटोत्सव पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. मेले के दौरान 36 नियमित ट्रेनों के साथ 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है. इस प्रकार कुल 52 यात्री ट्रेनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को आवागमन की सुविधा मिलेगी.

रींगस स्टेशन पर 2 हजार श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था 
रींगस रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है. स्टेशन परिसर में दो मेला शेल्टर बनाए गए हैं, जिनमें करीब 2 हजार श्रद्धालुओं के रुकने की क्षमता है. देशभर से बाबा श्याम के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें।इसके लिए जिला प्रशासन और श्री श्याम मंदिर कमेटी भी तैयारियों में जुटी हुई है. भक्तों की सुविधा के लिए श्री स्वामी मंदिर कमेटी और जिला प्रशासन की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की जा रही है.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अशोक सिंह शेखावत सीकर (राजस्थान) निवासी वरिष्ठ पत्रकार हैं, जो पिछले 23 से अधिक वर्षों से प्रिंट व इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान में सीकर जिला ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं।विज्ञान, विधि (LL.B.), फार्मास्यूटिकल्स और पत्रकारिता (BJMC) में बहु-विषयक शिक्षा प्राप्त शेखावत जी ने अपने करियर की शुरुआत राजकीय अस्पताल, झुंझुनूं में 7 वर्षों तक बतौर फार्मासिस्ट की थी। इसके बाद उन्होंने मीडिया क्षेत्र में कदम रखते हुए राजस्थान पत्रिका, इंडिया टुडे और ईटीवी राजस्थान जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएँ दीं।सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (DIPR, राजस्थान) से अधिस्वीकृत पत्रकार (संख्या: 1410) के रूप में उन्हें रक्षा व शहीद परिवारों के कल्याण, स्वास्थ्य-चिकित्सा और क्षेत्रीय राजनीति की सटीक व संवेदनशील रिपोर्टिंग के लिए जाना जाता है। निष्पक्ष पत्रकारिता और सामाजिक सरोकारों के लिए वे सीकर व झुंझुनूं जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित भी हो चुके हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES