SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शौच के लिए जंगल गई महिला के साथ दरिंदगी! चीख-पुकार से दहला अंजनी माता मंदिर का जंगल

करौली-हिंडौन मार्ग पर अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में महिला से दुष्कर्म और मारपीट का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा. एसपी-एएसपी मौके पर पहुंचे. ड्रोन, FSL और डॉग स्क्वॉड की मदद से अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Written By Ansh Raj
Published: Nov 15, 2026, 19:51 IST | Updated: Nov 15, 2026, 19:53 IST
Image Credit: Karauli Crime News
Join

करौली-हिंडौन मार्ग स्थित अंजनी माता मंदिर के पास जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म और बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है. घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण और महिलाएं मौके पर पहुंचे. लोगों ने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस जंगल में सर्च अभियान चला रही है. मामले की जानकारी मिलने पर एसपी लोकेश सोनवाल और एएसपी रामकुमार कस्बा भी मौके पर पहुंचे.

सुबह 5:30 बजे जंगल गई थी महिला
एसपी लोकेश सोनवाल के अनुसार, महिला रविवार सुबह करीब 5:30 बजे शौच के लिए जंगल की ओर गई थी. वहां कुछ लोग पहले से शराब पी रहे थे. इसी दौरान महिला के साथ घटना हुई. शुरुआती जांच में एक व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने की बात सामने आई है. वहीं, दूसरे व्यक्ति पर भी दुष्कर्म के प्रयास या घटना में शामिल होने का संदेह जताया गया है.

महिला ने किया विरोध, चेहरे पर आई चोटें
जानकारी के अनुसार, महिला ने आरोपियों का जबरदस्त विरोध किया. इस दौरान मौके पर संघर्ष के निशान भी मिले हैं. मारपीट में महिला के चेहरे पर चोटें आई हैं. महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास की महिलाएं और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. उन्होंने घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया.

ये भी पढ़ें - दुबई में सड़क हादसे ने उजाड़े दांदू के 3 परिवार, ट्रोले से टकराई डस्टर कार, किसी की 1 साल की बेटी तो किसी के पीछे छूटे मासूम बच्चे
 

ड्रोन और डॉग स्क्वॉड से जंगल में तलाश
घटना की सूचना मिलने पर एसपी लोकेश सोनवाल और एएसपी रामकुमार कस्बा घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों से घटनाक्रम और अब तक की कार्रवाई की जानकारी ली. पुलिस का मानना है कि अन्य आरोपी जंगल में छिपे हो सकते हैं. ऐसे में उनकी तलाश के लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है. मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया है. दोनों टीमें घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाने में लगी हैं. इसके अलावा डीएसपी किशोर भदोरिया, महिला थाना और कोतवाली पुलिस सहित भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है.

करौली अस्पताल में भर्ती महिला, जांच जारी
घायल महिला को करौली अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के साथ अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है. फिलहाल पुलिस की टीमें जंगल और आसपास के इलाके में सर्च अभियान चला रही हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES