SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

शराब के नशे में दोस्ती बनी दुश्मनी: पत्थर से सिर पर वार कर मजदूर की हत्या, 2 महीने पहले गुजरात में थे मिले

करौली के हिंडौन में रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब ठेके के नजदीक मजदूर केशू माली की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. पुलिस ने वारदात के 24 घंटे के भीतर आरोपी खेमसिंह जाटव उर्फ खेमू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दोनों की दोस्ती करीब दो महीने पहले गुजरात में हुई थी. शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे, तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया. आरोप है कि झगड़ा बढ़ने पर खेमसिंह ने पत्थर से केशू के सिर पर वार कर दिया और मौके से फरार हो गया.

Written By Sneha Aggarwal
Published: Oct 11, 2026, 08:27 PM IST | Updated: Oct 11, 2026, 08:32 PM IST
Image Credit: Zee Media
Join

Karauli News: राजस्थान के करौली के हिंडौन नई मण्डी थाना क्षेत्र में रेलवे ओवरब्रिज के पास शराब ठेके के नजदीक शुक्रवार रात एक मजदूर की पत्थर से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. 

करीब दो माह पहले गुजरात में हुई दोस्ती के बाद दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद में वारदात को अंजाम दिया गया. रविवार को पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल ने नई मण्डी थाने में मामले का खुलासा किया.

आरोपी खेमसिंह जाटव गिरफ्तार, मृतक की हुई पहचान 
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रूदावल थाना क्षेत्र के बंशी पहाड़पुर स्थित जाटव बस्ती निवासी खेमसिंह जाटव उर्फ खेमू है. मृतक की पहचान गुजरात के अहमदाबाद जिले के धोलका थाना क्षेत्र के उतालिया निवासी केशू माली (40) पुत्र लक्ष्मण माली के रूप में हुई है.

हिंडौन में टब-बाल्टी बेचकर परिवार पाल रहा था केशू
केशू माली हिण्डौन क्षेत्र में टब-बाल्टी बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहा था. उसकी पत्नी और दोनों बच्चे जयपुर में रहते हैं, जबकि वह हिंडौन में अपने अन्य साथियों के साथ रहकर काम करता था. शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे वह घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा.

शराब की दुकान के पीछे सुनसान जगह पर मिला शव
केशू के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. तलाश करते हुए वे रेलवे ओवरब्रिज के नीचे स्थित शराब की दुकान तक पहुंचे. वहां दुकान के पीछे सुनसान जगह पर केशू का शव लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला. इसके बाद नई मण्डी थाना पुलिस को सूचना दी गई.

सिर पर पत्थर से वार के निशान, हत्या का मामला दर्ज
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. मृतक के सिर पर पत्थर से चोट के निशान मिले. इस संबंध में मृतक के बड़े भाई सुरेश माली ने शनिवार को नई मण्डी थाने में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया.

100 से अधिक CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
मामला दर्ज होने के बाद नई मण्डी थाना प्रभारी नरेश पोषवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच शुरू की. घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. जांच के दौरान एक फुटेज में आरोपी खेमसिंह काले कपड़ों में मृतक के साथ दिखाई दिया. इसके बाद पुलिस ने संदिग्ध की पहचान जुटाई और तलाश शुरू की. पहचान की पुष्टि होने पर पुलिस ने आरोपी को हिंडौन से ही गिरफ्तार कर लिया.

गुजरात में हुई थी दोस्ती, शराब पीते समय हुआ विवाद
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि करीब दो माह पहले गुजरात में उसकी केशू माली से दोस्ती हुई थी. शुक्रवार रात दोनों साथ बैठकर शराब पी रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया. विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पास में पड़ा पत्थर उठाकर केशू के सिर पर वार कर दिया. चोट लगने से केशू मौके पर ही सुस्त होकर गिर पड़ा. इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं स्नेहा अग्रवाल जी राजस्थान न्यूज में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हूं और राजस्थान से जुड़ी हर बड़ी से बड़ी और छोटी से छोटी न्यूज़ पर पकड़ रखती हूं. क्राइम और कल्चर की खबरों में दिलचस्पी है. मुझे डिजिटल मीडिया का करीब 4 साल का साल का अनुभव है. इससे पहले मैं ZeeBihar में अपनी सेवाएं दे चुकी हूं. 4 साल के जर्नलिज्म करियर में लोकल, क्राइम, हेल्थ, एंटरटेनमेंट, वायरल और लाइफस्टाइल बीट पर काम किया है. मैंने यहां पर राजस्थान विधानसभा चुनाव, पंचायत चुनाव, ऑपेरशन सिंदूर समेत कई बड़े ईवेंट्स कवर किए हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES