थाईलैंड की युवतियां, जोधपुर का होटल और देह व्यापार का शक... पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जोधपुर के एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियों का खुलासा किया है. CST ने दबिश देकर थाईलैंड की 7 युवतियों को दस्तयाब किया. होटल संचालक अनिल माहेश्वरी को डिटेन किया गया है. युवतियों के पास वैध वीजा दस्तावेज नहीं मिले. पुलिस जांच कर रही है.
राजस्थान के जोधपुर में पुलिस ने एक होटल में दबिश देकर देह व्यापार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों का खुलासा किया है. कमिश्नरेट स्पेशल टीम (CST) की कार्रवाई के दौरान होटल से थाईलैंड की सात युवतियों को दस्तयाब किया गया. वहीं, होटल संचालक अनिल माहेश्वरी को पुलिस ने डिटेन किया है. शुरुआती जांच में सामने आया कि युवतियों के पास वीजा से जुड़े वैध दस्तावेज नहीं मिले. इसके अलावा विदेशी नागरिकों के ठहरने की जानकारी भी संबंधित एजेंसी को नहीं दी गई थी. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है.
होटल में दबिश देकर 7 विदेशी युवतियों को किया दस्तयाब
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट की स्पेशल टीम ने शहर के एक होटल में कार्रवाई की. पुलिस के मुताबिक, होटल में देह व्यापार से जुड़ी गतिविधियां सामने आई हैं. कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद थाईलैंड की सात युवतियों को दस्तयाब किया गया.
पुलिस ने होटल संचालक अनिल माहेश्वरी को भी डिटेन किया है. अब उससे होटल में विदेशी युवतियों के ठहरने और वहां चल रही गतिविधियों को लेकर पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई राजीव गांधी नगर थाना पुलिस कर रही है.
युवतियों के पास नहीं मिले वैध वीजा दस्तावेज
पुलिस की शुरुआती जांच में विदेशी युवतियों के दस्तावेजों को लेकर भी सवाल खड़े हुए हैं. जांच के दौरान युवतियों के पास वीजा से संबंधित वैध दस्तावेज नहीं मिले. इसके साथ ही उनके संबंध में जरूरी ईसी (इमिग्रेशन क्लीयरेंस) फॉर्म भी भरा हुआ नहीं पाया गया. पुलिस अब विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े नियमों के उल्लंघन की जांच कर रही है. दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
होटल संचालक ने IB को भी नहीं दी थी जानकारी
जांच में एक और बात सामने आई है. होटल संचालक अनिल माहेश्वरी ने विदेशी युवतियों को होटल में ठहराने की सूचना नियमानुसार इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) को नहीं दी थी. पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि विदेशी नागरिकों के ठहरने से जुड़े नियमों का पालन क्यों नहीं किया गया. फिलहाल होटल संचालक को डिटेन किया गया है.
पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर CST ने की कार्रवाई
यह पूरी कार्रवाई जोधपुर पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर की गई. डीसीपी ट्रैफिक एवं मुख्यालय शाहीन सी. के सुपरविजन में सीएसटी टीम प्रभारी उप निरीक्षक मेहराज तंवर ने टीम के साथ होटल में दबिश दी. फिलहाल राजीव गांधी नगर थाना पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है. पुलिस की जांच में विदेशी युवतियों के दस्तावेज, होटल में उनके ठहरने और देह व्यापार से जुड़ी संदिग्ध गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है.