SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जोधपुर में दीपावली पर छाया मिठाइयों का अनोखा अंदाज, अनार-चकरी के आकार में तैयार हुई मिठाई

दीपावली पर जोधपुर के मिठाई बाजार में इस बार अनोखा प्रयोग देखने को मिल रहा है. यहां अनार, चकरी और पटाखों के आकार में काजू व ड्राई फ्रूट्स से खास मिठाइयां तैयार की गई हैं. इनकी कीमत लगभग 2000 से 3000 रुपए प्रति किलो तक है. आकर्षक डिजाइन वाली ये मिठाइयां बच्चों और ग्राहकों को खूब लुभा रही हैं.

Written By Aman Singh
Published: Nov 05, 2026, 03:43 PM IST | Updated: Nov 05, 2026, 03:47 PM IST
Image Credit: ZEE Media
Join

दीपावली का त्योहार हो और मिठाइयों की बात न हो, ऐसा संभव नहीं है. खासतौर पर जोधपुर की मिठाइयों की पहचान देश ही नहीं, विदेशों तक है. यहां तैयार होने वाली मिठाइयां आकर्षक पैकिंग के साथ विदेशों में भी भेजी जाती हैं. दीपावली के मौके पर इस बार जोधपुर के मिठाई बाजार में एक नया प्रयोग देखने को मिल रहा है. रंग-बिरंगी मिठाइयों के साथ अब पटाखों की आकृति वाली मिठाइयां भी ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं.

2000 से 3000 रुपए प्रति किलो तक रखी गई कीमत

मिष्ठान विक्रेताओं ने बच्चों और मिठाई के शौकीनों को लुभाने के लिए अनार, चकरी और छोटे पटाखों के आकार में काजू की मिठाइयां तैयार की हैं. इनमें काजू के साथ विभिन्न ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल किया गया है. इन खास मिठाइयों की कीमत करीब 2000 से 3000 रुपए प्रति किलो तक रखी गई है.

पटाखों की आकृति में मिठाइयां

मिठाई विक्रेताओं का कहना है कि जोधपुर में मिठाइयों की हमेशा से विशेष मांग रही है. त्योहार पर ग्राहक स्वाद के साथ आकर्षक डिजाइन भी पसंद करते हैं. ऐसे में पटाखों की आकृति में मिठाइयां तैयार करने का नवाचार किया गया है. इससे खासतौर पर बच्चे आकर्षित हो रहे हैं. दीपावली पर इस तरह की आकर्षक मिठाइयों का क्रेज लगातार बढ़ रहा है. बाजार में खरीदारी को लेकर उत्साह है और व्यापारियों को इस बार मिठाई कारोबार में करोड़ों रुपए के व्यापार की उम्मीद है.

यह भी पढ़ें- मुंह में रखते ही घुल जाती है करौली की कुटेमा गजक: स्वाद ऐसा कि सात समंदर पार तक लोग हैं दीवाने

बाजारों में पटाखों की खरीदारी तेज

जोधपुर में दीपावली की रात इस बार शहर में जमकर आतिशबाजी होने के आसार हैं. त्योहार को लेकर बाजारों में पटाखों की खरीदारी तेज हो गई है. खासतौर पर बच्चों के पटाखों की मांग ज्यादा देखने को मिल रही है. चकरी, अनार, छोटे पटाखे और पॉप-पॉप जैसे आइटम बच्चों को आकर्षित कर रहे हैं. दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है.

बच्चों को ग्रीन पटाखों की ओर आकर्षित करने का प्लान

पटाखा दुकानदारों का कहना है कि बच्चों को आकर्षित करने के लिए इस बार बाजार में कई नई वैरायटी उपलब्ध करवाई गई हैं. गेंद फटाकों सहित आकर्षक पैकिंग और अलग-अलग तरह के पटाखे रखे गए हैं, ताकि बच्चे ग्रीन पटाखों की ओर भी आकर्षित हों. शहर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पटाखे खरीदने पहुंच रहे हैं.

यह भी पढ़ें- दिवाली पर इकबाल सक्का का खास तोहफा: सोने-चांदी की कलाकृति से दिया भाईचारे का संदेश

344 लोगों को अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति

इधर पटाखों की बिक्री को लेकर पुलिस कमिश्नरेट ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत 718 आवेदनों में से 344 लोगों को अस्थाई पटाखा दुकान लगाने की अनुमति दी है. शहर में विभिन्न स्थानों पर दुकानें लगाई गई हैं. सुरक्षा को देखते हुए पुलिस और अग्निशमन विभाग को अलर्ट रखा गया है. किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में तत्काल आग पर काबू पाने के लिए आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं. वहीं पटाखा दुकानों के आसपास यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए ट्रैफिक पुलिस भी विशेष निगरानी कर रही है.

Report- Rakesh Kumar Bhardwaj

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जून 2023 से ज़ी राजस्थान के साथ कार्यरत अमन लगातार अपनी क्रिएटिविटी और प्रोफेशनल स्किल्स के जरिए पाठकों तक तेज, सटीक और भरोसेमंद खबरें पहुंचा रहे हैं. वे उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के रहने वाले हैं, अमन ने जौनपुर से ही अपनी इंटरमीडिएट तक की शिक्षा पूरी की. इसके बाद उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. डिजिटल पत्रकारिता में गहरी समझ, तेज खबर पकड़ने की क्षमता के कारण अमन सिंह एक उभरते हुए और भरोसेमंद मीडिया प्रोफेशनल के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहे हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES