SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Google-AI भी खा गए गच्चा: ‘दृश्यम 3’ से शिव तांडव स्तोत्र तक…, झुंझुनूं में हाई टेक्नोलॉजी हुई फेल

Rajasthan News: झुंझुनूं में अग्रवाल समाज के ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम में प्रश्न मंच के दौरान कई सवालों पर Google और AI भी सटीक जवाब नहीं दे पाए. वहीं, सुनिता राणासरिया, 11 साल की भूवी अग्रवाल और सौम्य मोदी ने अपनी जानकारी से तुरंत जवाब देकर सबका दिल जीत लिया.

Written By SAGAR CHAUDHARY
Published: Oct 10, 2026, 05:08 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 05:18 PM IST
Image Credit: Jhunjhunu Unique Quiz (Zee Media)
Join

Jhunjhunu News: महाराजा अग्रसेन जयंती 11 अक्टूबर को मनाई जाएगी. इससे पहले झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर अग्रवाल समाज की ओर से चार दिवसीय ‘अग्र उड़ान’ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी के तहत बीती रात अग्रवाल समाज समिति की ओर से प्रश्न मंच का आयोजन किया गया. इसमें कई ऐसे सवाल पूछे गए, जिनके जवाब खोजने में Google और AI भी काम नहीं आए. वहीं, समाज की महिलाओं और बच्चों ने कुछ सवालों के जवाब बिना किसी तकनीकी मदद के तुरंत दे दिए. कार्यक्रम का संचालन पार्षद हरिश तुलस्यान ने किया. सवालों, जवाबों और रोचक अंदाज ने पूरे कार्यक्रम को खास बना दिया.

रामायण के सातों कांड के नाम पूछे, सुनिता राणासरिया ने तुरंत दिया जवाब
प्रश्न मंच में पहला दिलचस्प सवाल रामायण से जुड़ा था. प्रतिभागियों से पूछा गया कि रामायण में कुल कितने कांड हैं और उनके नाम क्या हैं? कुछ लोग Google और AI पर जवाब तलाशते, उससे पहले ही सुनिता राणासरिया ने हाथ उठाकर सही जवाब दे दिया. उन्होंने बताया कि रामायण में कुल सात कांड हैं.

इनके नाम बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, लंकाकांड और उत्तरकांड हैं. बालकांड में भगवान श्रीराम के जन्म, बचपन और विवाह का वर्णन है. अयोध्याकांड में उनके वनवास की कथा है. अरण्यकांड में वन जीवन और माता सीता के हरण का प्रसंग आता है. किष्किंधाकांड में श्रीराम और सुग्रीव की मित्रता तथा बाली वध की कथा है. सुंदरकांड में हनुमान जी के लंका जाने और माता सीता की खोज का वर्णन है. लंकाकांड में रावण वध और उत्तरकांड में श्रीराम के अयोध्या लौटने व रामराज्य से जुड़े प्रसंग हैं.

‘दृश्यम 3’ के कोर्ट रूम वाले सवाल पर Google और AI नहीं दे पाए जवाब
कार्यक्रम में फिल्मों से जुड़ा एक सवाल भी पूछा गया. प्रतिभागियों से पूछा गया कि फिल्म ‘दृश्यम 3’ में कोर्ट रूम के विटनेस बॉक्स में कुल कितने लोगों को बुलाया गया और उनके किरदारों के नाम क्या थे?

इस सवाल का सही जवाब खोजने के लिए Google और AI की मदद ली गई, लेकिन कोई सटीक उत्तर नहीं मिला. इसके बाद मनन राणासरिया ने अपनी समझ और याददाश्त के आधार पर जवाब दिया. उन्होंने बताया कि विटनेस बॉक्स में कुल चार लोगों को बुलाया गया था. उनके नाम नंदनी सालगांवकर, रघु नाइक, सावियो डी'सूजा और विजय सालगांवकर थे.

शिव तांडव स्तोत्र में कितनी बार आता है भगवान शिव का नाम?
धार्मिक विषयों से जुड़ा एक सवाल भी प्रतिभागियों के सामने रखा गया. पूछा गया कि शिव तांडव स्तोत्र में सीधे तौर पर भगवान शिव का नाम कितनी बार आता है? इस सवाल का जवाब भी Google और AI तुरंत नहीं दे पाए.

तभी 11 साल की भूवी अग्रवाल ने तेजी से हाथ उठाया और सही जवाब दिया. उन्होंने बताया कि शिव तांडव स्तोत्र में सीधे तौर पर शिव का नाम दो बार आता है. इतनी कम उम्र में सवाल का जवाब देने की उनकी तत्परता ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान खींचा.

बार कोड स्कैन करते समय किस चीज को पढ़ा जाता है?
प्रश्न मंच में तकनीक से जुड़ा एक सवाल भी पूछा गया. प्रतिभागियों से सवाल था कि बार कोड स्कैन करते समय आखिर किस हिस्से को स्कैन किया जाता है? इस सवाल का ऐसा सटीक और आसान जवाब तलाशना चुनौती बन गया, जिसे आम भाषा में भी समझाया जा सके.

Google और AI से भी इस सवाल का स्पष्ट जवाब नहीं मिल पाया. कार्यक्रम में मौजूद कोई भी प्रतिभागी इसका सही जवाब नहीं दे सका. यह सवाल पूरे आयोजन के उन चुनिंदा सवालों में शामिल रहा, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया.

अमेरिकी और जापानी कार कंपनियों में समानता क्या है?
एक और सवाल में छह कार कंपनियों के नाम लिए गए. इनमें टेस्ला, फोर्ड और शेवरले के साथ टोयोटा, निसान और होंडा शामिल थीं. प्रतिभागियों से पूछा गया कि इन तीनों-तीनों कंपनियों के समूह में क्या समानता है?

सौम्य मोदी ने सवाल पूरा होने से पहले ही हाथ उठाकर इसका जवाब दे दिया. उन्होंने बताया कि टेस्ला, फोर्ड और शेवरले अमेरिकी कंपनियां हैं, जबकि टोयोटा, निसान और होंडा जापान की कंपनियां हैं. उनके इस जवाब ने दिखाया कि सामान्य जानकारी और ध्यान से भी ऐसे सवालों का जवाब तुरंत दिया जा सकता है.

ज्ञान, मनोरंजन और आपसी मेलजोल का बना खास माहौल
प्रश्न मंच में धार्मिक ज्ञान, फिल्मों, तकनीक और सामान्य जानकारी से जुड़े सवाल पूछे गए. कहीं Google और AI की मदद लेने के बावजूद जवाब नहीं मिला, तो कहीं प्रतिभागियों ने अपनी याददाश्त और समझ के दम पर तुरंत सही उत्तर दे दिया. महिलाओं और बच्चों की भागीदारी भी कार्यक्रम का खास आकर्षण रही.

सही जवाब देने वाले प्रतिभागियों को मौके पर ही पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम में अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश हलवाई सहित समाज के कई गणमान्यजन और सदस्य मौजूद रहे. ‘अग्र उड़ान’ के तहत आयोजित इस कार्यक्रम ने समाज के लोगों को एक साथ आने, अपनी प्रतिभा दिखाने और उत्सव में शामिल होने का अवसर दिया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

सागर चौधरी, अप्रैल 2024 से वे ज़ी न्यूज़ संस्थान का हिस्सा हैं और अपनी मेहनत व काम करने की क्षमता से लगातार टीम में योगदान दे रहे हैं.सागर चौधरी का संबंध हरियाणा के फरीदाबाद से है, जहां उन्होंने इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद उन्होंने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक से मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री हासिल की और मीडिया क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES