स्वर्णनगरी में 'मिनी गुजरात' का नजारा ! जैसलमेर में उमड़ा सैलानियों का भारी सैलाब
स्वर्णनगरी इन दिनों गुजराती सैलानियों से रोशन है. सुबह शाम के समय शहर के पर्यटन स्थलों बाजार में कदम रखने तक की जगह नहीं मिल रही है. जानकारों के मुताबिक हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं. सैलानियों की आवक से पर्यटन व्यवसायी उत्साहित है और आगामी दिनों में बेहतर सीजन की उम्मीद लगाए बैठे हैं.
स्वर्णनगरी में हर साल हजारों की संख्या में गुजराती सैलानी आते हैं. इनकी शुरूआती दिवाली के एक दिन बाद से होती है. इस बार भी बड़ी तादाद में गुजराती सैलानी जैसलमेर पहुंच रहे हैं. हालांकि पर्यटन व्यवसायियों के मुताबिक पिछले साल की तुलना में आवक ज्यादा है. जैसलमेर में गत तीन चार दिनों से शहर में रौनक छाई हुई है. आगामी नये साल तक ये सीजन जारी रहेगा.
पर्यटन स्थल हो या सड़क, गलियो हो या मुख्य चौराहा, होटल हो या रेस्टोरेंट. स्वर्णनगरी हर जगह गुजराती सैलानी ही नजर आ रहे हैं. हर दिन सैकड़ो गुजराती लंबा फासला तय कर यहां पहुंच रहे हैं. पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है.
स्वर्णनगरी मे गुजराती पर्यटकों के आगमन से व्यवसायियों के चेहरों पर छाई उदासी दूर हुई है. गुजराती सैलानियो के आगमन ने पर्यटन व्यवसाय में फिर से जान फूंक दी है. अच्छी सीजन की संभावना को देखते हुए अधिकांश व्यवसाइयों ने अपनी होटलों और रेस्टोरेंट में नये वर्ष के आगमन से पूर्व ही रंग-रोगन करवा दिया था और सजावट कर तैयारियां पूरी कर ली थी. पर्यटन से जुड़े व्यवसायी अब गुजराती पर्यटकों के आगमन का इंतजार कर रहे थे और अब उनकी बांछे खिली हुई नजर आ रही है. सीजन को देखते हुए होटलों में मरम्मत, रंगरोगन और सजावट का कार्य भी पूरा हो गया है. इधर, पर्यटन व्यवसाइयों ने इस कारोबार से जुड़े गाइड, कैमल सफारी संचालक और लोक कलाकारों की मंडलियों को बुक करना शुरू कर दिया है. वही पर्यटकों के खिले चेहरे ये बता रहे हैं की उनको स्वर्णनगरी की छटा कितनी भा रही है.
ये स्वर्णनगरी की कलात्मक सुंदरता, बारीक नक्काशी कार्य-उत्कृष्ट स्थापत्य कला का ही चुंबकीय आकर्षण है कि सैलानी यहां बड़ी संख्या मे उमड़ रहे हैं. यहीं नहीं गुजरात के साथ कही राज्यों से स्कूली और कॉलेज विद्यार्थियों के दल यहां पहुंचने लगे हैं. यूं तो शारदीय नवरात्रा से पहले ही देशी-विदेशी सैलानियो की रेलमपेल शुरू हो गई थी. दुर्गा पूजा के बाद बंगाली सैलानी यहां पहुंच रहे हैं. अब दीपावली के दिन से ही गुजराती सैलानियों की बंपर संख्या में आगमन यहां होने लगा है.