SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जैसलमेर में सनसनी: अस्पताल के सामने मिला नवजात का शव, शरीर पर कुत्तों के नोंचने के मिले निशान

जैसलमेर में रामगढ़ रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सड़क किनारे नवजात का शव मिला, जिससे से सनसनी फैल गई. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाकर जांच शुरू की. आशंका है कि नवजात को पहले दफनाया गया हो और बाद में कुत्तों ने उसे बाहर निकाल लिया हो.

Written By Shankar Dan
Published: Oct 21, 2026, 01:41 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 02:01 PM IST
Image Credit: सभी पहलुओं की बारीकी से की जा रही पड़ताल
Join

स्वर्णनगरी जैसलमेर में रामगढ़ रोड स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल के सामने सड़क किनारे नवजात बच्चे का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. बुधवार सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर को इसकी सूचना दी.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
डॉक्टर की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर शव को कब्जे में लिया. इसके बाद शव को जैसलमेर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ेंः झुंझुनूं में रिश्तों का कत्ल: 2 बेटों ने पिता की हत्या, शव जलाकर घर के पास गाड़ा

चेहरे और हाथों पर मिले निशान 
शहर कोतवाल प्रेमाराम विश्नोई ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 8 बजे आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर ने रामगढ़ रोड पर सड़क किनारे नवजात का शव पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई थी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शव रेत से सना हुआ था. उसके चेहरे और हाथों पर कुत्तों द्वारा नोंचे जाने के निशान मिले.

दफनाने के बाद बाहर निकलने का अंदेशा
पुलिस ने घटनास्थल की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया शव 24 घंटे से अधिक पुराना नहीं होने की संभावना जताई जा रही है. मौके की परिस्थितियों और शव पर मिले निशानों के आधार पर आशंका है कि नवजात को पहले कहीं गाड़ा गया हो और बाद में कुत्तों ने उसे खोदकर बाहर निकाल लिया हो. हालांकि, शव यहां कैसे पहुंचा और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ेंः डीग में 13 साल के जुड़वां भाइयों के मर्डर का मामला, शक के आधार पर हिरासत में मां

पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
पुलिस अब पोस्टमार्टम के जरिए मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि नवजात की मृत्यु के बाद उसे दफनाया गया था या किसी अज्ञात व्यक्ति ने शव को यहां फेंका था. पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के निष्कर्षों के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

शंकर दान, पिछले 12 से अधिक वर्षों से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में सक्रिय एक अनुभवी और प्रतिष्ठित पत्रकार हैं, जो वर्तमान में ज़ी मीडिया (Zee Media) के लिए राजस्थान के सामरिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण सीमावर्ती जिले जैसलमेर से ग्राउंड रिपोर्टिंग कर रहे हैं. उनके कार्यक्षेत्र में राजस्थान की राजनीतिक हलचलों और विधानसभा - लोकसभा चुनावों की कवरेज से लेकर भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से जुड़े सुरक्षा व सामरिक मुद्दे, जैसलमेर की समृद्ध सांस्कृतिक व ऐतिहासिक पर्यटन विरासत, और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी व गोडावण (Great Indian Bustard) संरक्षण जैसे वन्यजीव विषय प्रमुखता से शामिल हैं. इसके साथ ही वे स्थानीय जनसरोकार की समस्याओं और क्षेत्रीय घटनाओं को राष्ट्रीय पटल पर पूरी विश्वसनीयता के साथ उठाने के लिए पहचाने जाते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES