दीपावली पर जयपुर जगमग, CM भजनलाल ने MI रोड पर किया रोशनी का स्विच ऑन
दीपावली पर जयपुर रोशनी से जगमगा उठा है. CM भजनलाल शर्मा ने MI रोड की पांच बत्ती पर लाइटिंग का स्विच ऑन किया. इस बार सड़क को पिंक थीम में सजाया गया है. कल चारदीवारी के बाजारों में भी दीपावली की खरीदारी को लेकर रौनक देखने को मिलेगी.
Published: Nov 04, 2026, 10:43 PM IST
| Updated: Nov 04, 2026, 10:52 PM IST
दीपावली के मौके पर राजस्थान की राजधानी जयपुर रोशनी से जगमगा उठी है. शहर में दीपावली की सजावट इस बार खास अंदाज में की गई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने MI रोड स्थित पांच बत्ती पर दीपावली की रोशनी का स्विच ऑन किया. स्विच ऑन होते ही पूरा इलाका रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा. इस बार MI रोड को पिंक थीम में सजाया गया है. इसके जरिए जयपुर की पहचान पिंकसिटी को रोशनी के अलग-अलग रंगों में दिखाने की कोशिश की गई है.
पिंक थीम में सजा MI रोड, 300वें साल की झलक
इस बार जयपुर की दीपावली की सजावट इसलिए भी खास है, क्योंकि इसी महीने शहर अपने 300वें साल में प्रवेश करने जा रहा है. ऐसे में दीपावली की रोशनी के साथ जयपुर की ऐतिहासिक पहचान और विरासत को भी खास अंदाज में पेश किया गया है. MI रोड पर की गई पिंक थीम की सजावट शहर की पहचान से जुड़ी हुई है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच बत्ती पर लाइटिंग का स्विच ऑन किया. इसके बाद पूरा इलाका रोशनी से नहा गया. इस कार्यक्रम में जयपुर के विधायक, महापौर और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे. दीपावली से पहले शहर की सड़कों पर की गई आकर्षक रोशनी लोगों के लिए खास आकर्षण बनी हुई है.