SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

क्या गिफ्ट हैंपर्स में पैक हैं सड़े बादाम ? त्योहारों पर खरीदने से पहले पढ़ें ये खबर

जयपुर के वीकेआई (VKI) इलाके में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान 140 किलो कीड़े लगे कीट-संक्रमित बादाम नष्ट किया गया. हालांकि, खाद्य सुरक्षा टीम अभी ये पता लगाने में जुटी है कि इन संक्रमित बादामों को आखिरकार कहां खपाया जाना था, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि त्योहारी मांग को भुनाने के लिए इन्हें खुले बाजार में बेचा जा सकता था या फिर आकर्षक पैकेटबंद गिफ्ट हैंपर्स के अंदर पैक करके ग्राहकों को थमाया जा सकता था.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Oct 24, 2026, 09:19 AM IST | Updated: Oct 24, 2026, 09:41 AM IST
Image Credit: AI image
Join

कीट-संक्रमित बादाम" क्या है ?
जयपुर के वीकेआई इलाके में पकड़े गए 140 किलो कीट-संक्रमित बादामों को कहां सप्लाई किया जाना था, इस बात का खुलासा अभी आधिकारिक तौर पर नहीं हुआ है, और विभाग इसकी जांच कर रहा है. लेकिन चूंकि त्योहारों के वक्त ड्राई फ्रूट्स की डिमांड अचानक कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए ये आंशका है कि ऐसे सड़े हुए और कीड़े लगे स्टॉक को या तो खुले बाजारों में सस्ते दामों पर खपाया जाता है या फिर सुंदर दिखने वाले पैकेटबंद गिफ्ट हैंपर्स के अंदर छिपाकर बेच दिया जाता है, जहां ग्राहक अंदर का माल देख नहीं पाता. दरअसल नमी लगने के चलते बादाम में छोटे-छोटे कीड़े , घुन और जाले पड़ जाते हैं. पुराने बादामों में फंगस लग जाती है और उनमें से बासी तेल जैसी बदबू आने लगती है, जिसे खाने से फूड पॉइजनिंग और लिवर से जुड़ी गंभीर बीमारियां तक हो सकती है.

बादाम का घरेलू उत्पादन - जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश (3-5 फीसदी)
बादाम का आयात- भारत में बिकने वाला 90 फीसदी बादाम अमेरिका के कैलिफोर्निया से आता है.
बड़ी मंडियां- दिल्ली की खारी बावली मंडी(जो एशिया की सबसे बड़ी ड्राई फ्रूट मार्केट है) वहीं राजस्थान में जयपुर की मुहाना मंडी ड्राई फ्रूड की बड़ी मंडी है.
                   

बादाम की वैरायटी और कीमत
कैलिफोर्निया बादाम - चिकने, छिलका आसानी से उतरने वाले और मीठे - 650- 900 रू 
गुरबंदी बादाम- छोटे, थोड़े टेढ़े -मेढ़े, सेहत के लिए सबसे अच्छे माने जाते हैं, 900 से 1400 रू
ममरा बादाम- कश्मीर या ईरान - सबसे प्रीमियम और स्वाद भी अच्छा- 2000 से 4000 रू

पैकेटबंद या खुला बादाम क्या सेफ ?
आमतौर पर त्योहारों में ड्राइफ्रूट्स देने का चलन अब ज्यादा हो गया है. मिठाई की जगह लोग एक दूसरे को ड्राइफ्रूट्स के गिफ्ट हैंम्पर देने लगे हैं, लेकिन इन पैकेट्स में पुराने या सड़े स्टॉक को खपाया हो सकता है, इसलिए हमेशा सील्ड पैकेट और ब्रांडेड पर भरोसा करें और अगर खुले बादाम लेने भी हैं तो किसी प्रतिष्ठित स्टोर का रूख करें और देख परखकर ही खरीदें.

कैसे करें नए-पुराने बादाम में फर्क ?
बादाम अगर ज्यादा चमकदार या चिकना दिख रहा है तो ये खतरनाक हो सकता है. क्योंकि असली बादाम हमेशा हल्के खुरदरे छिलके वाला और मैट फिनिश जैसा दिखता है. मुट्ठी में बादाम लेकर सूंघनें पर बासी तेल जैसी गंध या सीलन जैसी बदबू आए तो बादाम पुराना है. बादाम को तोड़कर देखने पर अगर पीलापन, सुराख, कीड़े का रास्ता, कालापन दिखे तो ये कीट संक्रमित है. बादाम को पानी में भिगोकर रखें. पानी रंग बहुत जल्दी बदल जाए और उसमे कैमिकल जैसा स्वाद हो तो मिलावट या कलर का इस्तेमाल हुआ है समझ जाएं.

ये भी पढ़ें :  राजस्थान में मिलावट पर खाद्य सुरक्षा विभाग का एक्शन: जयपुर में 1125 किलो सरसों तेल सीज, चूरू में घी फैक्ट्री पर छापा

 दीपावली पर नकली पनीर, मावा और घी से रहें सावधान: राजस्थान में छापेमारी से हड़कंप, ऐसे पकड़ें मिलावट
 

जयपुर में आचार फैक्ट्री पर बड़ा एक्शन: टंकियों में मिले मच्छर, मकड़ियां और मरी छिपकलियां, फैक्ट्री सील
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES