SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में वाहन चोरों का आतंक! 15 मिनट में बाइक पार, शहरभर में मचा हड़कंप

जयपुर में वाहन चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है. जामडोली, कानोता, वैशाली नगर, झोटवाड़ा, मालपुरा गेट समेत कई थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी की लगातार वारदातें सामने आई हैं. चोर मोटरसाइकिलों के अलावा ई-रिक्शा और कार के साइलेंसर को भी निशाना बना रहे हैं.

Written By Vishnu Sharma
Published: Nov 19, 2026, 16:43 IST | Updated: Nov 19, 2026, 16:50 IST
Image Credit: जयपुर के इन इलाकों में वाहन चोर सक्रिय
Join

राजधानी जयपुर में वाहन चोरों के हौसले बुलंद हैं. शहर के अलग-अलग थाना इलाकों में वाहन चोरी की एक के बाद एक वारदातें सामने आई हैं. जामडोली, कानोता, मालपुरा गेट, खोह नागोरियान, बजाज नगर, ट्रांसपोर्ट नगर, चित्रकूट, वैशाली नगर, झोटवाड़ा, करधनी, सुभाष चौक, रामगंज, कोतवाली, शास्त्री नगर, नारायण विहार और श्याम नगर सहित कई इलाकों में वाहन चोरी के मामले दर्ज हुए हैं. चोरों ने मोटरसाइकिलों के साथ ई-रिक्शा और कार के साइलेंसर को भी निशाना बनाया है.

पार्किंग और घरों के बाहर खड़े वाहन निशाने पर
जामडोली के नारायण विहार सुमेल रोड से 9 नवंबर को दिनेश जांगिड़ की मोटरसाइकिल  चोरी हो गई. कानोता के पुराना बगराना इलाके में भी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है. अशोक विहार निवासी विश्राम प्रजापत ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.  मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में इंडियन बैंक के पीछे सेक्टर-35 में खड़ी बाइक को चोर ले गए. परिवादी कागजी मोहल्ला निवासी अजर खान के मुताबिक, वह सुबह करीब 10 बजे बाइक खड़ी कर पास के क्लब में गया था. करीब आधे घंटे बाद वापस लौटा तो बाइक गायब मिली.

खोह नागोरियान में खातीपुरा रेलवे स्टेशन के सामने ढाबे से खाना पैक करवाने गए युवक की मोटरसाइकिल  चोरी हो गई.  मानसिंहपुरा निवासी दिनेश शर्मा ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. बजाज नगर के बरकत नगर से दौसा निवासी नंदकिशोर छावड़ी की बाइक चोरी हुई. वहीं, ट्रांसपोर्ट नगर की सेठी कॉलोनी में पंसारी भवन के सामने गली से मोटरसाइकिल चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज हुई है. विराट नगर निवासी रोहिताश गुर्जर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई.

यह भी पढ़ेंः श्रीगंगानगर में बॉर्डर से 8 KM दूर मिला संदिग्ध ड्रोन: आसपास का इलाका कराया गया खाली

अस्पतालों और पार्कों के बाहर से भी बाइक पार
चित्रकूट थाना क्षेत्र में मानव अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल चोरी हुई. आमेर निवासी हंसराज ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई. एक अन्य मामले में विद्युत नगर से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. विद्युत नगर निवासी ईशान बोहती की  ने पुलिस को शिकायत दी. वैशाली नगर के सी ब्लॉक स्थित वैशाली टावर के पास से आधा घंटे में ही बाइक गायब हो गई. सिरसी रोड मीनावाला निवासी मोहित जादौन ने रिपोर्ट दर्ज कराई. झोटवाड़ा के शांतिनगर से दिलीप सिंह की  स्प्लेंडर बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है.

करधनी थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा-निवारू लिंक रोड स्थित सब्जी मंडी के पास खड़ी मोटरसाइकिल  को चोर महज 15 मिनट में ले गए.  गोविंद विहार निवासी राकेश कुमार जांगिड़ ने थाने में रिपोर्ट दी.  रामगंज के घोड़ा निकास रोड से हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी हुई. ब्रह्मपुरी निवासी ओमप्रकाश यादव ने रिपोर्ट दी. कोतवाली इलाके में बड़ के बालाजी मंदिर के पास खड़ी मोटरसाइकिल भी चोरी हो गई. भेराराम देवासी ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई.

यह भी पढ़ेंः रोहित गोदारा गैंग का आतंक ठप्प करने की फिराक में बीकानेर पुलिस! गुर्गा शिवराज सिंह दबोचा, चुनाव प्रचार कर रहा था

ई-रिक्शा और कार के साइलेंसर पर भी हाथ साफ
सुभाष चौक थाना क्षेत्र में भैसों वाले मोहल्ले से ई-रिक्शा चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है. परिवादी ने तनवीर नाम के व्यक्ति पर बिना बताए ई-रिक्शा ले जाने का आरोप लगाया है. शास्त्री नगर के सुभाष नगर शॉपिंग सेंटर में खड़ी मारुति ईको कार  का साइलेंसर चोरी कर लिया गया. वहीं, संजय कॉलोनी, नेहरूनगर से हीरो स्प्लेंडर प्लस चोरी हुई.

विद्याधर नगर के वृंदावन पार्क के पास से HF डीलक्स बाइक  चोरी हुई. नारायण विहार स्थित नेविक अस्पताल की पार्किंग से बाइक गायब हो गई. श्याम नगर से भी मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला दर्ज हुआ है.

पुलिस के सामने वाहन चोरों को पकड़ने की चुनौती
लगातार सामने आ रही इन वारदातों ने शहर में वाहन सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. घरों के बाहर, अस्पतालों, बाजारों और सार्वजनिक पार्किंग स्थलों पर खड़े वाहन चोरों के निशाने पर हैं. संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

विष्णु शर्मा जी मीडिया राजस्थान में कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 7 वर्षों से सक्रिय हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ITV Network के चैनलों—India News, India News Rajasthan और NewsX—के साथ की, जहां पॉलिटिक्स बीट पर काम किया। इस दौरान उन्होंने राजस्थान की राजनीति को करीब से कवर किया और ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया। विष्णु शर्मा विधानसभा और लोकसभा चुनाव कवर कर चुके हैं। चुनावों के दौरान उन्होंने राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में जाकर जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।फिलहाल विष्णु शर्मा Zee News के साथ काम कर रहे हैं और राजस्थान की राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर कर रहे हैं।
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES