SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर वाटिका ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: 100 CCTV खंगाले, मजदूरी के बहाने महिला को ले गया, फिर कर दी हत्या

जयपुर के वाटिका रिंग रोड के पास हुए महिला मजदूर के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले में 35 वर्षीय आरोपी नीरज को बारां के छबड़ा से गिरफ्तार किया है. करीब 100 CCTV कैमरों की फुटेज और मजदूरों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची. पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला को प्लॉट की सफाई के बहाने सुनसान जगह ले गया था, जहां दुष्कर्म की कोशिश का विरोध करने पर उसने पत्थर से वार कर महिला की हत्या कर दी और फरार हो गया.

Written By Vishnu Prakash Sharma
Published: Sep 27, 2026, 07:51 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 07:59 PM IST
Image Credit: Rajasthan Crime
Join

Rajasthan Crime: राजस्थान के जयपुर के वाटिका रिंग रोड के पास हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है. वारदात के बाद आरोपी मध्यप्रदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने छबड़ा से उसे दबोच लिया.  करीब 100 CCTV कैमरों की पड़ताल और मजदूरों से पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंची. आरोपी मजदूरी के बहाने महिला को अपने साथ ले गया था.

महिला मजदूर काम के लिए निकली, फिर नहीं लौटी 
वाटिका इलाके में किराए पर रहने वाली महिला मजदूर 21 सितंबर को मजदूरी के लिए चौखटी से निकली थी. दोपहर करीब डेढ बजे पति ने फोन किया तो उसने बताया कि वह मजदूरी पर पहुंच गई है. शाम तक जब महिला घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की. देर रात तक फोन बंद मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई.

खाली प्लॉट में मिला महिला का शव 
इधर, अगले दिन 22 सितंबर को रिंग रोड के पास खेड़ी गोकुलपुरा इलाके में खाली प्लॉट की बाउंड्री के पास बबूल के पेड़ों के बीच महिला का शव मिला. महिला के सिर और चेहरे पर चोट के निशान थे. सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए आक्रोश प्रदर्शन भी किया था.

100 CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
यह मामला ब्लाइंड मर्डर का था और मृतका के साथ काम पर जाने वाले आरोपी की पहचान भी किसी को नहीं थी. पुलिस ने एफएसएल मोबाइल टीम और एमओबी टीम से घटना स्थल का निरीक्षण करवाया. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे करीब 100 CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले. साथ ही मजदूरों से लगातार पूछताछ की गई.

जांच में 35 वर्षीय नीरज का नाम सामने आया
जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के बारे में सुराग मिला. उसकी पहचान 35 वर्षीय नीरज के रूप में हुई, जो मध्यप्रदेश के कटनी जिले का रहने वाला है और फिलहाल वाटिका में किराए पर रह रहा था. पुलिस ने आरोपी की तलाश में तकनीकी इनपुट जुटाए. जांच में सामने आया कि वारदात के बाद आरोपी मध्यप्रदेश स्थित अपने गांव गुडा ढीमर खेड़ा की तरफ फरार हो गया है. इसके बाद पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी.

छबड़ा से आरोपी को किया गिरफ्तार
लगातार तलाश के बाद आरोपी को छबड़ा, जिला बारां से दस्तयाब कर लिया गया. जयपुर लाने के बाद पूछताछ और अनुसंधान के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए DCP साउथ के निर्देशन में DST जयपुर दक्षिण और सांगानेर सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई. घटनास्थल का FSL मोबाइल टीम और MOB टीम से निरीक्षण करवाया गया और साक्ष्य जुटाए गए.

शराब पीने के बाद बनाई वारदात की योजना
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी पोर्न फिल्में देखने और शराब पीने का आदी था. आरोपी पत्नी से दूर अकेला वाटिका में रहकर मजदूरी करता है. वारदात के दिन आरोपी सुबह मजदूरी करने के लिए चौखटी पर गया. वहां काम नहीं मिलने के कारण वापस वाटिका में अपने किराए के कमरे पर चला गया.

प्लॉट की सफाई के बहाने महिला को ले गया
इसके बाद शराब पीकर वापस चौखटी पर आया और वहां एक प्लानिंग के तहत मृतका महिला मजदूर को अकेले प्लॉट की सफाई करवाने के बहाने साथ ले आया. वह महिला को रिंग रोड के पास खाली प्लाटों में ले गया. आरोपी नीरज ने महिला से दुष्कर्म करने की कोशिश की तो महिला ने विरोध किया. इस पर नीरज ने भारी पत्थर से महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया.  वाटिका ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने के बाद अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.  

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES