SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

धनतेरस से पहले चांदी के भाव में फिर आई गिरावट: 3 हजार रुपये सस्ती हुई चांदी, जानें ताजा भाव

धनतेरस और दिवाली से पहले जयपुर सराफा बाजार में चांदी 3 हजार रुपये प्रति किलो सस्ती होकर 1.84 लाख रुपये पर आ गई है, जबकि सोने के भाव स्थिर हैं. इस बीच जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स ने पहली बार हवा महल की तस्वीर वाले खास चांदी के नोट जारी किए हैं.

Written By Ashish Chauhan
Published: Nov 03, 2026, 03:33 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 03:41 PM IST
Image Credit: चांदी के भाव गिरे, सोने की कीमतों में बदलाव नहीं
Join

धनतेरस से पहले सराफा बाजार में चांदी की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है. जयपुर सराफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भाव के अनुसार, चांदी आज यानी 3 नवंबर को तीन हजार रुपये प्रति किलो सस्ती हो गई. इसके बाद चांदी का भाव घटकर 1 लाख 84 हजार रुपये प्रति किलो रह गया है. त्योहारी सीजन में चांदी की कीमतों में लगातार हो रही गिरावट से बाजार में हलचल बनी हुई है.

वहीं, सोने की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ. सोना अपने पिछले भाव पर स्थिर बना हुआ है. जयपुर में स्टैंडर्ड सोने का भाव 1 लाख 42 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया. इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत 1 लाख 31 हजार 400 रुपये प्रति 10 ग्राम रही.  18 कैरेट सोने का भाव 1 लाख 10 हजार 800 रुपए और 14 कैरेट सोने की कीमत 88 हजार 100 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रही.

यह भी पढ़ेंः 4 करोड़ के चांदी के सिक्के खरीदकर फंसा कॉन्फेड! पटाखों पर 70% छूट का ऑफर

जयपुर सराफा ट्रेडर्स की ओर से जारी भाव
चांदी: 1,84,000 रुपये प्रति किलो
स्टैंडर्ड सोना: 1,42,000 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट: 1,31,400 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट: 1,10,800 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट: 88,100 रुपये प्रति 10 ग्राम

धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर सराफा बाजार में सोने-चांदी की खरीदारी को लेकर ग्राहकों की नजर कीमतों पर बनी हुई है. चांदी में लगातार गिरावट के बीच खरीदारों को राहत मिली है, जबकि सोने के भाव स्थिर रहने से बाजार में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ है.  

इस बार चमकेंगे चांदी के नोट
वहीं, धनतेरस पर अब तक बाजारों में चांदी के सिक्कों की खनक सुनाई देती थी, लेकिन इस बार जयपुर के सराफा बाजार में कुछ नया देखने को मिलेगा. चांदी के सिक्कों के साथ अब चांदी के नोट भी बाजार में उतारे गए हैं. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स ने पहली बार ये खास नोट जारी किए हैं. इन नोटों पर जयपुर की ऐतिहासिक पहचान हवा महल की खूबसूरत झलक दिखाई देगी. इन्हें हेरिटेज लुक देने की खास वजह भी है.दरअसल, इस साल जयपुर अपने 300वें साल में प्रवेश कर रहा है. ऐसे में चांदी के ये नोट दीपावली पर खरीदारी करने वालों के लिए खास आकर्षण बन सकते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES