SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

पुलिस मुख्यालय के पास 2 कारों में आग ! अजब इत्तेफाक : रजिस्ट्रेशन वाले दिन ही जलकर खाक नई 'थार'

पुलिस मुख्यालय के पास खड़ी एक थार कार में आज सुबह अचानक आग लग गई. आग ने दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया. ये भी अजब संजोग है कि चार साल पहले थार का रजिस्ट्रेशन भी 2 नवम्बर को हुआ था और आग आग से राख होने की तारीख भी 2 नवम्बर ही है. इधर सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने मौके पहुंचकर आग पर काबू पाया. आग के कारण कारें जलकर पूरी तरह राख हो गई है.

Reported By Vishnu Prakash Sharma
Published: Nov 02, 2026, 02:01 PM IST | Updated: Nov 02, 2026, 02:16 PM IST
Image Credit: jaipur police headquarters two cars fire accident thar Harrier
Join

 
पुलिस मुख्यालय भवन के पीछे की तरफ गेट नम्बर चार के पास पार्किंग में कारें खड़ी थी. सुबह करीब 11 बजे अचानक काले रंग की थार कार में अचानक आग लग गई. ये देखकर हड़कम्प मच गया. इस बीच थार की आग ने पास खड़ी हेरियर कार को भी चपेट में ले लिया. इसके बाद दोनों कारों से आग की लपटें उठने लगी. वहां आसपास मौजूद लोग भी इकट्ठे हो गए.

इस बीच पुलिस मुख्यालय से कंट्रोल रूम और दमकल को सूचना दी गई. सूचना पाकर ज्योति नगर थाना प्रभारी गुंजन, एसीपी अशोक नगर डॉ पूनम पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे. दोनों दमकलों ने पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की. करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका.

ये भी पढ़ें : रेपिडो चलाने के लिए चुराने लगा बाइक, पढ़ने आया था जयपुर बन गया चोर

रजिस्ट्रेशन और आग का अजब संयोग
जानकारी के अनुसार काले रंग की थार पत्रकार कॉलोनी निवासी पूर्णांश गुप्ता की है. कार 31 अक्टूबर 2022 में खरीदी गई थी, जबकि उसका रजिस्ट्रेशन 2 नवम्बर 2022 को हुआ था. आज भी दो नम्बर है और कार में अचानक आग लगी. आग से थार पूरी तरह जलकर राख हो गई. वहीं थार के साथ जली हेरियर कार लक्ष्मी नगर कल्याण कुंज सोडाना निवासी राहुल मीणा की है. ये 5 दिसम्बर 2025 को खरीदी गई थी और 6 दिसम्बर  को उसका रजिस्ट्रेशन हुआ था. ये भी पूरी तरह जलकर राख हो गई है.

कार में आग लगने की वजह साफ नहीं 

आग के चलते पुलिस मुख्यालय के सामने की रोड से अंडर पास को जोड़ने वाले रास्ते के ट्रैफिक को भी बंद करा दिया गया. एसीपी अशोक नगर डॅा पूनम का कहना है कि आग के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. कारणों का पता लगाया जा रहा है. आग से कारें पूरी तरह खाक हो गई. गनीमत ये रही कि आसपास दूसरा वाहन नहीं था जिससे आग ज्यादा नहीं फैल सकी. कारों के मालिकों का पता लगाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : 8 माह की बच्ची की हत्या का आरोपी निकला पिता: बचने के लिए भाई के परिवार पर लगाया आरोप 

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES