SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

207 नामांकन खारिज, 624 मैदान में! आज नाम वापसी के बाद साफ होगी अंतिम तस्वीर

Rajasthan Panchayat Election : जयपुर जिला परिषद और प्रथम चरण की 8 पंचायत समितियों में नामांकन जांच के बाद 207 पर्चे खारिज हुए. जिसके चलते अब कुल 203 वार्डों में 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे हैं. आज दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन होगा और उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

Reported By Deepak Goyal
Published: Oct 15, 2026, 09:14 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 09:29 AM IST
Image Credit: Rajasthan Panchayat Election
Join

पंचायती राज चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद जयपुर में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी हुई. नामांकन पत्रों की जांच में जिला परिषद और प्रथम चरण की आठ पंचायत समितियों के कुल 207 नामांकन पत्र खारिज हो गए. जांच के बाद जिला परिषद के 57 वार्डों में 170 और पंचायत समितियों के 146 वार्डों में 454 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं. इस तरह कुल 203 वार्डों में फिलहाल 624 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. हालांकि, आज 15  अक्टूबर  (गुरुवार) को नाम वापसी के बाद ही प्रत्याशियों की अंतिम तस्वीर साफ होगी.

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जयपुर जिला परिषद के 57 वार्डों के लिए 223 अभ्यर्थियों ने 234 नामांकन पत्र दाखिल किए थे. जांच के दौरान 62 नामांकन पत्र निरस्त हुए, जबकि दो नामांकन पत्र डिस्कार्ड किए गए. इसके बाद 170 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए. वहीं, प्रथम चरण की आठ पंचायत समितियों के 146 वार्डों के लिए कुल 603 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे. इनमें से 145 नामांकन पत्र खारिज हुए और चार डिस्कार्ड किए गए. जांच के बाद 454 प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए पात्र पाए गए हैं. प्रथम चरण की आठ पंचायत समितियों में चौमूं में सबसे ज्यादा 75 प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए हैं. इसके बाद जोबनेर में 62, गोविंदगढ़ में 61, किशनगढ़-रेनवाल में 53, दूदू और झोटवाड़ा में 52-52, मौजमाबाद में 50 और सांभर में सबसे कम 49 प्रत्याशी मैदान में हैं.

कल दोपहर 3 बजे तक प्रत्याशी अपने नाम वापस ले सकेंगे. इसके तुरंत बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे और चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी होगी. इसके साथ ही गांवों में चुनावी मुकाबलों की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी. प्रत्याशियों की अंतिम सूची सामने आने के बाद चुनाव प्रचार में तेजी आने की संभावना है. जिला परिषद और प्रथम चरण की पंचायत समितियों के लिए मतदान दल 21 अक्टूबर को रवाना होंगे. मतदान 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा. मतों की गणना 20 नवंबर को जिला मुख्यालय पर की जाएगी.
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Deepak Goyal
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES