SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Rajasthan Crime: पति ने गर्भवती पत्नी की हत्या कर घर में गाड़ा शव, बाहर से ताला लगाकर घर से भागा आरोपी

जयपुर के बिंदायका थाना इलाके में छह महीने की गर्भवती महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस के अनुसार, आरोपी पति ने महिला के शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया और मकान पर ताला लगाकर फरार हो गया. करीब तीन दिन बाद मकान मालिक को बदबू आने पर घटना का पता चला.

Written By Vishnu Prakash Sharma
Published: Sep 27, 2026, 08:26 PM IST | Updated: Sep 27, 2026, 08:59 PM IST
Image Credit: husband killed pregnant wife in Jaipur
Join

Jaipur News: राजस्थान के जयपुर में गर्भवती पत्नी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हत्या के बाद आरोपी पति ने महिला के शव को घर के आंगन में गड्ढा खोदकर दफना दिया और मकान पर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया. 

करीब तीन दिन बाद जब मकान मालिक घर पहुंचा तो अंदर से आ रही बदबू ने पूरा राज खोल दिया. गड्ढे से महिला का हाथ बाहर निकला हुआ था. पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया है. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी है.

दो महीने पहले किराए के मकान में आया था दंपती
यह मामला जयपुर के बिंदायका थाना इलाके की प्रेस्टीज कॉलोनी का है, जहां करीब दो महीने पहले एक दंपती किराए के मकान में रहने आया था. मकान मालिक के मुताबिक, दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया था. मृतका की पहचान 32 वर्षीय किरण के रूप में हुई है. पुलिस के मुताबिक, किरण करीब छह महीने की गर्भवती थी. उसके साथ रहने वाला 22 वर्षीय प्रवेश उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और एक फैक्ट्री में काम करता था.

मकान से बदबू आई तो हुआ हत्या का खुलासा
प्रत्येक रविवार को मकान मालिक मकान की देखभाल के लिए वहां आता है. आज भी मकान मालिक वहां पहुंचा तो घर के बाहर ताला लगा हुआ था. आसपास और नजदीक ही रहने वाले प्रकाश के जीजा से पूछताछ की तो प्रवेश और किरण के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसी दौरान मकान से तेज दुर्गंध आने लगी. शक होने पर मकान मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़ा तो आंगन में मिट्टी खुदी हुई मिली. पुलिस ने जब गड्ढे की जांच की तो मिट्टी के अंदर महिला का शव दबा मिला और उसका हाथ बाहर दिखाई दे रहा था. पुलिस के मुताबिक, शव करीब तीन दिन पुराना बताया जा रहा है.

पोस्टमॉर्टम के बाद साफ होगी मौत की वजह
शरीर पर किसी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं. पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत की वजह और हत्या के तरीके को लेकर स्थिति साफ होगी. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या के बाद आरोपी ने घर के आंगन में गड्ढा खोदा और शव को उसमें दबा दिया. आरोपी एक-दो दिन तक वहीं रहा और फिर घर पर ताला लगाकर फरार हो गया.

यह भी पढ़ें: जयपुर वाटिका ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: 100 CCTV खंगाले, मजदूरी के बहाने महिला को ले गया, फिर कर दी हत्या

FSL टीम ने मौके से जुटाए साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया. टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. फैक्ट्री में आरोपी के साथ काम करने वालों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपी तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है.

गर्भवती महिला की हत्या की वजह तलाश रही पुलिस
फिलहाल पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर छह महीने की गर्भवती किरण की हत्या क्यों की गई? आरोपी प्रवेश वारदात के बाद कहां फरार हुआ और हत्या कैसे की गई? इन सवालों के जवाब पोस्टमॉर्टम , एफएसएल जांच और आरोपी की गिरफ्तारी के बाद सामने आएंगे. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES