SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में JDA का 'ऑपरेशन 100 फीट' शुरू: न्यू सांगानेर रोड पर गरज रहा बुलडोजर, 4 टीमें कर रहीं सीधा एक्शन

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए की कार्रवाई में 20 निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा. होटल लजीज से तोड़फोड़ शुरू होकर गुर्जर की थड़ी की ओर बढ़ेगी. करीब 30 निर्माण लोग खुद हटा चुके हैं.

Written By Zee Rajasthan Web Team
Published: Nov 18, 2026, 09:31 IST | Updated: Nov 18, 2026, 09:54 IST
Image Credit: जयपुर न्यू सांगानेर रोड पर जेडीए का बुलडोजर.
Join

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर अतिक्रमण और निर्माण हटाने के लिए जेडीए आज सुबह 7 बजे से कार्रवाई शुरू करेगा. इसके तहत करीब एक किलोमीटर के दायरे में निर्माण हटाए जाएंगे. कार्रवाई मेट्रो पिलर नंबर 84 से पिलर नंबर 109 तक की जाएगी.

जेडीए की टीम होटल लजीज से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू करेगी. इसके बाद बुलडोजर निर्माण हटाते हुए गुर्जर की थड़ी की ओर बढ़ेंगे. इस हिस्से में 100 फीट चौड़ी सड़क की सीमा में कुल 50 निर्माण चिह्नित हैं. इनमें से करीब 30 निर्माण लोगों ने खुद ही हटा दिए हैं, जबकि शेष 20 निर्माणों पर जेडीए का बुलडोजर चलेगा. कार्रवाई को देखते हुए कुछ लोगों ने आज सुबह से ही अपने निर्माण हटाने शुरू कर दिए हैं.

खबर अपडेट की जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

ZEENEWS TRENDING STORIES