बड़ी बेटी के Affair से नाराज था राहुल: बच्चियों का साथ देती थी मां, इसलिए कर दी हत्या
Kardhani Murder Case: करधनी में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी राहुल से पुलिस पूछताछ जारी है. प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर बताया कि वह बड़ी बेटी को मारना चाहता था. उसका कहना था कि जेल जाने के बाद परिवार का क्या होगा, इसी सोच के चलते उसने चारों की हत्या कर दी. पुलिस अब उसके बयान के आधार पर हत्या की वजह और घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है.
Jaipur Family Murder Case: जयपुर के करधनी इलाके में पत्नी और तीन बेटियों की हत्या के मामले में आरोपी राहुल से पुलिस की पूछताछ जारी है. प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर हत्या की वजह को लेकर कई बातें बताई हैं. पुलिस के अनुसार, राहुल ने बताया कि वह सबसे पहले अपनी बड़ी बेटी को मारना चाहता था. बड़ी बेटी के चाल-चलन को लेकर वह बेहद नाराज था और उसे कई बार समझाने की बात भी सामने आई है.
बड़ी बेटी से नाराज था राहुल
प्रारंभिक पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर बताया कि बड़ी बेटी के चाल-चलन से वह काफी नाराज था. उसका कहना है कि उसने बेटी को कई बार समझाया भी था. इसी नाराजगी के चलते वह बड़ी बेटी को मारना चाहता था. हालांकि बाद में उसने अपनी पत्नी और तीनों बेटियों की हत्या कर दी.
पत्नी बेटियों का पक्ष लेती थी
पुलिस पूछताछ में राहुल ने कथित तौर पर यह भी बताया कि उसकी पत्नी हमेशा बेटियों का पक्ष लेती थी. राहुल के अनुसार, इसी वजह से वह पत्नी से भी नाराज था. उसने यह भी बताया कि जेल जाने के बाद परिवार का क्या होगा, इसी सोच के चलते उसने चारों को मार डाला.
पुलिस अब राहुल के इन बयानों की जांच कर रही है और हत्या के पीछे की पूरी वजह को समझने की कोशिश कर रही है. पूछताछ के दौरान पुलिस घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जानकारी जुटा रही है.
हत्या के बाद खाटू श्यामजी पहुंचा था राहुल
वारदात के बाद राहुल बस पकड़कर सीधे खाटू श्यामजी पहुंच गया था. वहां उसने एक होटल संचालक से संपर्क किया और अपनी अंगूठी देकर पैसे उधार मांगे थे. हालांकि होटल संचालक ने उसे पैसे देने से मना कर दिया.
इसके बाद अगले दिन राहुल रींगस पहुंचा. वह रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास घूमता रहा. बाद में पुलिस ने रींगस में एक होटल के बाहर राहुल को पकड़ लिया.
फरारी के दौरान मदद करने वालों की तलाश
राहुल की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद फरारी के दौरान राहुल को किस-किस व्यक्ति ने मदद की और वह किन-किन ठिकानों पर रहा. इसके साथ ही पुलिस उसके भागने के पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में लगी है.