SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

जयपुर में खूनी खेल: फॉर्च्यूनर को कैम्पर से मारी टक्कर, फिर कुल्हाड़ी से काटकर हिस्ट्रीशीटर की हत्या

जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या कर दी गई. कैंपर सवार बदमाशों ने पहले उनकी फॉर्च्यूनर को टक्कर मारी, फिर कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर फरार हो गए.

Written By Ashutosh Sharma
Published: Nov 11, 2026, 10:56 PM IST | Updated: Nov 11, 2026, 11:10 PM IST
Image Credit: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में विजय बाजिया की हत्या हुई.
Join

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बुधवार रात हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाशों ने पहले उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को कैम्पर से टक्कर मारकर रोका और फिर घेरकर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में विजय की मौके पर ही मौत हो गई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कैम्पर में बैठकर फरार हो गए. बताया जा रहा है कि बदमाशों ने महज पांच मिनट में पूरी वारदात को अंजाम दिया.

जोबनेर से जयपुर आते समय किया पीछा

शुरुआती जानकारी के अनुसार, जोबनेर थाना क्षेत्र के रहने वाले विजय बाजिया बुधवार रात करीब 8 बजे जोबनेर से जयपुर आ रहे थे. इसी दौरान करधनी थाना क्षेत्र के जगदम्बा नगर में कैम्पर सवार 4 से 6 बदमाशों ने उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को घेर लिया.

आरोपियों ने सबसे पहले कैम्पर से विजय की गाड़ी को टक्कर मारी. इसके बाद विजय ने बदमाशों से बचने के लिए अपनी गाड़ी दौड़ा दी लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा जारी रखा. कुछ दूरी पर बदमाशों ने उनकी गाड़ी को दोबारा रोक लिया.

गाड़ी से उतरते ही कुल्हाड़ी से किया हमला

बताया जा रहा है कि विजय जैसे ही अपनी फॉर्च्यूनर से उतरकर भागने लगे, बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. इसके बाद आरोपियों ने कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से उन पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. हमले में विजय गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

वारदात के बाद सभी आरोपी कैम्पर में सवार होकर मौके से फरार हो गए. घटना के दौरान आसपास मौजूद कुछ लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी बना लिया, जो अब सामने आया है.

यह भी पढ़ें- सिरोही में लव मैरिज का खौफनाक अंजाम! गर्भवती पत्नी के सामने पति को कुल्हाड़ी और तलवार से काट डाला

पुरानी रंजिश में हत्या की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि दूसरे पक्ष के बदमाश काफी समय से विजय का पीछा कर रहे थे. बुधवार रात जब विजय जयपुर आ रहे थे, तब आरोपियों ने उनकी गाड़ी को ट्रैक किया और मौका मिलते ही हमला कर दिया. हत्या की असल वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

हत्या की सूचना मिलते ही करधनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्युरी भिजवा दिया. वहीं, आरोपियों की तलाश में आसपास के इलाकों में नाकाबंदी करवाई गई है.

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. साथ ही वारदात के दौरान बनाए गए वीडियो के आधार पर भी घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशुतोष शर्मा वर्ष 2011 से मुख्यधारा की मीडिया में सक्रिय एक वरिष्ठ पत्रकार हैं. डेढ़ दशक से अधिक के अपने समृद्ध पत्रकारिता करियर में उन्होंने इंडिया न्यूज़,ज़ी न्यूज़ और न्यूज़ नेशन जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों के साथ काम किया है. वर्तमान में वे ज़ी राजस्थान न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत हैं और राजधानी जयपुर से राज्य के महत्वपूर्ण विषयों को कवर कर रहे हैं.उनकी मुख्य विशेषज्ञता राजस्थान की राजनीति,प्रशासनिक फैसलों,चुनाव और जनहित के मुद्दों के साथ-साथ अपराध और कानून-व्यवस्था की ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग में है. पुलिस मुख्यालय (PHQ), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट और विभिन्न जांच एजेंसियों से जुड़े बड़े व चर्चित मामलों की एक्सक्लूसिव कवरेज उनकी पत्रकारिता की प्रमुख पहचान रही है. ब्रेकअप न्यूज़,गहन राजनीतिक विश्लेषण और एक्सक्लूसिव क्राइम स्टोरीज़ के ज़रिए आशुतोष शर्मा ने राजस्थान मीडिया जगत में अपनी एक विश्वसनीय और प्रभावशाली पहचान बनाई है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES