SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गहने खरीदने वालों की लगी लॉटरी! लगातार दूसरे दिन औंधे मुंह गिरे सोने-चांदी के दाम, जानिए नया भाव

जयपुर सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई है. दो दिन में चांदी 9 हजार और सोना 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ. जानें 24, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए भाव.

Written By Ashish Chauhan
Published: Nov 13, 2026, 15:34 IST | Updated: Nov 13, 2026, 15:47 IST
Image Credit: सोना-चांदी हुआ सस्ता
Join

त्योहारी सीजन समाप्त होने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. शादियों के सीजन के बीच सर्राफा बाजार से ग्राहकों के लिए राहत भरी खबर आई है. जयपुर में लगातार दूसरे दिन सोना-चांदी के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है. बीते दो दिनों में चांदी करीब 9 हजार रुपए प्रति किलो तक सस्ती हो चुकी है, वहीं, सोने की कीमत में भी 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है. कीमतों में आई इस कमी से गहने खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों को राहत मिल सकती है.

जयपुर में चांदी 4400 रुपए प्रति किलो सस्ती

जयपुर सर्राफा बाजार में आज चांदी की कीमत में 4400 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई. इसके बाद चांदी का भाव घटकर 1 लाख 83 हजार रुपए प्रति किलो रह गया है. चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. पिछले दो दिनों के आंकड़ों पर नजर डालें तो चांदी करीब 9 हजार रुपए प्रति किलो टूट चुकी है. बाजार में लगातार हो रही इस गिरावट से खरीदारों को राहत मिली है.

यह भी पढे़ं- दिवाली के बाद सोना-चांदी हुआ सस्ता: चांदी में 4600 और सोने में 3000 रुपये की गिरावट

सोने के भाव में भी 5 हजार रुपए की कमी

चांदी के साथ सोने की कीमतों में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई है. बीते दो दिनों में सोना 5 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है. वहीं, आज 24 कैरेट सोने के भाव में 2 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. इस गिरावट के बाद जयपुर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत घटकर 1 लाख 40 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है.

22, 18 और 14 कैरेट सोने के नए भाव

जयपुर में केवल 24 कैरेट ही नहीं, बल्कि अन्य कैरेट के सोने की कीमतों में भी कमी आई है. सर्राफा बाजार में अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के भाव इस प्रकार हैं.

  • 22 कैरेट सोना: 1 लाख 28 हजार 700 रुपए प्रति 10 ग्राम.

  • 18 कैरेट सोना: 1 लाख 9 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम.

  • 14 कैरेट सोना: 86 हजार 800 रुपए प्रति 10 ग्राम.

शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों को राहत

त्योहारों का सीजन खत्म होने के बाद अब शादियों की तैयारियां शुरू हो गई हैं. ऐसे में सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट उन परिवारों के लिए राहत लेकर आई है, जो शादी के लिए गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं. लगातार दूसरे दिन भाव कम होने से सर्राफा बाजार में भी हलचल बनी हुई है. हालांकि, आने वाले दिनों में कीमतों का रुख क्या रहेगा, इस पर खरीदारों और कारोबारियों की नजर टिकी हुई है. फिलहाल, मौजूदा गिरावट ने शादी के सीजन में गहनों की खरीदारी करने वालों को राहत का मौका दिया है.

 
 
 
Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

आशीष चौहान
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES