जयपुर वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब इन रास्तों पर नहीं फंसना पड़ेगा जाम में, बनेगी नई एलिवेटेड रोड
जयपुर में 560 करोड़ रुपये की लागत से झालाना बायपास से जगतपुरा आरओबी तक 4400 मीटर लंबी एलिवेटेड रोड प्रस्तावित है. इसके ऊपर भविष्य में मेट्रो भी दौड़ सकेगी. जेडीए ने दिसंबर 2026 तक डीपीआर तैयार करने का लक्ष्य रखा है.
जयपुर में एक और स्थान पर एलिवेटेड रोड के ऊपर दौड़ती हुई मेट्रो दिखाई देगी. इस एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट के लिए जेडीए ने डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है. क्या है पूरा मामला, जानने के लिए पढ़ें ज़ी मीडिया की ये एक्सक्लुसिव खबर.
जयपुर शहर के उत्तरी हिस्से को दक्षिणी हिस्से से सीधे जोड़ने के झालाना बायपास होते हुए अपेक्स सर्कल और बालाजी तिराहे होते हुए जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज तक एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. जयपुर मेट्रो के तीसरे फेज में इसी रूट पर मेट्रो चलाया जाना भी प्रस्तावित है. इसके चलते करीब 560 करोड़ रुपये लागत के इस प्रोजेक्ट की डीपीआर तैयार करने से पहले जेडीए ने राजस्थान मेट्रो के अधिकारियों के साथ मंथन किया. राजस्थान मेट्रो ही रही झंडी मिलने के बाद अब जेडीए ने डीपीआर बनाने का काम शुरू कर दिया है. इस दिसंबर तक डीपीआर बनाने का काम पूरा हो जाएगा. इसके बाद जेडीए इस डीपीआर के आधार पर एलिवेटेड रोड के निर्माण के लिए निविदा जारी करेगा.
-शहर में वर्तमान में अजमेर रोड की एलिवेटेड रोड के ऊपर जयपुर मेट्रो दौड़ रही है.
-टोंक पर दुर्गापुरा एलिवेटेड रोड के पिलर मेट्रो कॉरिडोर निर्माण के लिए ही छोड़े गए हैं.
-इसी तर्ज पर इस प्रस्तावित एलिवेटेड रोड के पिलर का डिजाइन ऐसे होगा कि जयपुर मेट्रो के तीसरे फेज में इस एलिवेटेड रोड के ऊपर मेट्रो दौड़ सके.
यह भी पढे़ं- कोटा-बूंदी के वाहन चालकों को बड़ा झटका, हैंगिंग ब्रिज पर 90 दिन का फ्री पास बंद, अब हर चक्कर पर टोल
नई प्रस्तावित एलिवेटेड रोड की कुल लंबाई 4400 मीटर
-जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से जगतपुरा की तरफ जाने वाले वाहनों के लिए एलिवेटेड रोड शुरू होगी.
-यह एलिवेटेड रोड झालाना बायपास स्थित ITDC के पास से शुरू होगी.
-यहां से एलिवेटेड रोड पर वाहन चालक चढ़कर सीधे महल रोड पर डी मार्ट के सामने उतरेंगे.
-इसी तरह महल रोड से झालाना बायपास जाने वाले वाहनों के लिए एलिवेटेड रोड शुरू होगी
-यहां पर जगतपुरा आरओबी के आगे से एलिवेटेड रोड शुरू होगी.
-बालाजी तिराहे पर जवाहर सर्किल से आने वाले वाहन चालक इस एलिवेटेड रोड पर चढ़ सकेंगे.
-इसके लिए एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट में जवाहर सर्किल की तरफ एक लेग उतारा जाएगा.
-जगतपुरा की तरफ से आने वाला ट्रैफिक संस्थान पथ की तरफ उतर सकेगा.
-वहीं संस्थान पथ से गांधी सर्किल की तरफ जाने वाला ट्रैफिक इस एलिवेटेड रोड चढ़ भी सकेगा.
-इसके लिए संस्थान पथ तिराहे पर प्रोजेक्ट के डिजाइन में दो अलग-अलग लेग प्रस्तावित की गई है.
-महल रोड की तरफ से गांधी सर्किल की दिशा में जाने वाले वाहन इस एलिवेटेड रोड से अरण्य भवन के सामने उतरेंगे.
यह भी पढे़ं- कोटा-बूंदी के वाहन चालकों को बड़ा झटका, हैंगिंग ब्रिज पर 90 दिन का फ्री पास बंद, अब हर चक्कर पर टोल
इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल से लेकर जगतपुरा रेलवे ओवरब्रिज तक वाहन चालकों का सफर बहुत आसान हो जाएगा. यह बढ़ रहे यातायात दबाव को देखते हुए जेडीए ने इस रूट पर एलिवेटेड रोड प्रस्तावित की है.
-इस करीब साढ़े चार किलोमीटर लंबे रूट पर आधे दर्जन चौराहे और तिराहे हैं
-इस रूट पर जवाहर नगर बायपास चौराहा, झालाना तिराहा, संस्थान पथ तिराहा,
-मालवीय नगर इंडस्ट्रीय एरिया तिराहा, अपेक्स सर्किल और बालाजी तिराहा है.
-वाहन चालकों को इन चौराहों व तिराहों पर भारी यातायात दबाव का सामना करना पड़ता है.
-इसके चलते गंतव्य स्थान तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है
-इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से यह सफर महज चंद मिनटों का रह जाएगा
-वाहन चालक बिना किसी चौराहे या तिराहे पर रूके सीधे आवागमन कर सकेंगे.
-जेडीए के सर्वे के मुताबिक गांधी सर्किल से जो आते हैं वाहन चालक.
-उसमें से 70 प्रतिशत वाहन चालक जाते हैं सीधे जगतपुरा.
-इस एलिवेटेड रोड के निर्माण से वाहन चालकों को मिलेगी राहत.