SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

4000 के ड्राई फ्रूट के चक्कर में जयपुर में बुजुर्ग से 3.29 लाख की साइबर ठगी

राजधानी जयपुर में ऑनलाइन खरीदारी के नाम पर साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है. जवाहर सर्किल थाना इलाके में 63 वर्षीय बुजुर्ग को ड्राई फ्रूट का ऑनलाइन ऑर्डर करना भारी पड़ गया. साइबर ठगों ने पहले 4 हजार रुपए का भुगतान करवाया और फिर GST के नाम पर सामान अटकने का बहाना बनाकर पेमेंट रिफंड करने के नाम पर उनके बैंक खाते से करीब 3.30 लाख रुपए निकाल लिए.

Reported By Vishnu Prakash Sharma
Published: Nov 14, 2026, 14:07 IST | Updated: Nov 14, 2026, 14:12 IST
Image Credit: Online Shopping WhatsApp Scam (AI)
Join

व्हाट्सऐप पर किया था ड्राई फ्रूट के लिए संपर्क
पुलिस के मुताबिक पंचशील एन्क्लेव, होटल क्लार्क आमेर के पास रहने वाले 63 वर्षीय संजय मोजिस सैम्युल ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है,  कि 5 नवंबर 2026 को उन्होंने श्रीराम ड्राई फ्रूट के व्हाट्सऐप नंबर पर संपर्क कर ड्राई फ्रूट ऑर्डर किए थे. इसके लिए बताए गए तरीके से 4 हजार रुपए का भुगतान भी कर दिया था.

GST के नाम पर रचा ठगी का पूरा खेल
ऑर्डर करने के दो दिन बाद संबंधित व्यक्ति ने व्हाट्सऐप कॉल कर पीड़ित को बताया कि GST के कारण उनका सामान अटक गया है. ऐसे में वे उनका भुगतान वापस करना चाहते हैं. इस दौरान ठग ने पीड़ित को दो फर्जी स्क्रीनशॉट भी भेजे, जिससे उन्हें भरोसा हो जाए कि उनका पेमेंट वापस किया जा रहा है. इसके बाद ठग ने पीड़ित को पेमेंट रिक्वेस्ट भेजी. पीड़ित ने इसे रिफंड की प्रक्रिया समझकर स्वीकार कर लिया. इसके बाद उनके HDFC बैंक खाते से एक-दो नहीं, बल्कि 9 बार में कुल 3 लाख 29 हजार 987 रुपए कट गए.

4 हजार के ऑर्डर के बदले गंवाए 3.29 लाख
बैंक खाते से लगातार रकम कटने के बाद पीड़ित को अपने साथ हुई साइबर धोखाधड़ी का पता चला. इसके बाद उन्होंने जवाहर सर्किल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2), 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मुकदमा नंबर 553/2026 दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगी, तीन ट्रांजेक्शन में उड़ाए 1.03 लाख रुपए
साइबर ठग अब लोगों के क्रेडिट कार्ड को भी निशाना बना रहे हैं. जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में एक व्यक्ति के Axis Bank क्रेडिट कार्ड से तीन अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1 लाख 3 हजार 749 रुपए निकाल लिए गए. पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद ठगी का पता चला. पुलिस के मुताबिक मुरलीपुरा स्कीम स्थित देवधारा कॉलोनी निवासी 46 वर्षीय रविंद्र कुमार हरसोलिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 12 नवंबर 2026 को दोपहर 2:46 बजे उनके क्रेडिट कार्ड से 92 हजार 250 रुपए का ट्रांजेक्शन हुआ. इसके बाद दोपहर 2:52 बजे 9,999 रुपए और 3:04 बजे 1,500 रुपए का एक और ट्रांजेक्शन हो गया। इस तरह तीन बार में उनके क्रेडिट कार्ड से कुल 1 लाख 3 हजार 749 रुपए निकाल लिए गए.

मुरलीपुरा थाने में मामला दर्ज
पीड़ित के मोबाइल पर ट्रांजेक्शन के मैसेज आने के बाद उन्हें संदेह हुआ. उन्होंने Axis Bank के कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क कर इन ट्रांजेक्शन की जानकारी ली. बैंक की ओर से भी ट्रांजेक्शन होने की पुष्टि की गई. पीड़ित का कहना है कि उन्होंने ये तीनों ट्रांजेक्शन नहीं किए थे. पीड़ित ने मुरलीपुरा थाने में रिपोर्ट देकर ठगी की रकम वापस दिलवाने की मांग की है. पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2) और आईटी एक्ट की धारा 66C, 66D के तहत मुकदमा नंबर 425/2026 दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

दोनों मामलों का बड़ा साइबर अलर्ट

ये भी पढ़ें : क्यों कनाडा की नौकरी और अपना करियर दांव पर लगा बैठा बेटा ?
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

जी राजस्थान में सीनियर कॉरेस्पॉन्डेंट के रूप में कार्यरत विष्णु प्रकाश शर्मा पत्रकारिता के क्षेत्र में विगत 30 वर्षों से सक्रिय हैं. जी मीडिया में वे BJP, तीसरा मोर्चा,  RSS सहित अन्य राजनीतिक विषय या गृह, वित्त और क्राइम से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से कवर करते हैं. बात चाहे बीजेपी संगठन में किसी भी हलचल की या फिर पार्टी के वीवीआईपी दौरों से लेकर कानून व्यवस्था से जुड़ी खबरों की, विष्णु शर्मा सक्रिय रूप से इन सभी की न्यूज कवर कर दर्शकों तक पहुंचाते हैं। राजनीतिक और गृह-पुलिस की खबरों पर भी गहरी पकड़ रखते हैं. राजनीति से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबरों को भी दर्शकों तक पहुंचाते हैं.  विष्णु प्रकाश शर्मा जी मीडिया समूह से पहले दैनिक भास्कर में 10 साल, राजस्थान पत्रिका में 12 साल, फर्स्ट इंडिया न्यूज 7 महीने कार्य कर चुके हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES