SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सुसाइड नोट में लिखा- I AM SORRY: कांग्रेस नेता के बेटे ने लाइसेंसी पिस्टल से सिर में मारी गोली

Sriganganagar: श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर क्षेत्र के गांव 5-ओ में शनिवार शाम 27 वर्षीय जैसल सिंह बराड़ की गोली लगने से मौत हो गई. जैसल पूर्व प्रधान युवरेंद्र सिंह ‘यूरी’ के बेटे थे और एलएलबी पूरी करने के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, घटना में लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Written By Ansh Raj
Published: Sep 13, 2026, 08:21 AM IST | Updated: Sep 13, 2026, 01:17 PM IST
Image Credit: Rajasthan Crime
Join

Rajasthan Crime News: श्रीगंगानगर जिले के श्रीकरणपुर पंचायत समिति क्षेत्र में शनिवार शाम एक दुखद घटना सामने आई. पंचायत समिति के पूर्व प्रधान युवरेंद्र सिंह ‘यूरी’ के पुत्र जैसल सिंह बराड़ की गोली लगने से मौत हो गई. 27 वर्षीय जैसल सिंह का शव उनके कमरे में मिला. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई.


प्रतियोगी परीक्षाओं की कर रहे थे तैयारी

मृतक जैसल सिंह अविवाहित थे. उन्होंने एलएलबी की पढ़ाई पूरी कर रखी थी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, घटना में उनके दादा सरदार बाघसिंह बराड़ की लाइसेंसी पिस्टल का इस्तेमाल हुआ. पुलिस को जैसल सिंह के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है. इस पर अंग्रेजी में सिर्फ “I AM SORRY” लिखा हुआ था. पुलिस अब घटना के पीछे के संभावित कारणों की जांच कर रही है.


चाय देने गए नौकर को मिला शव
घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के गांव 5-ओ में हुई. घर के नौकर जब जैसल सिंह को चाय देने उनके कमरे में गए, तो बेडरूम में उनका शव पड़ा मिला. नौकर ने तुरंत परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद डीएसपी पुष्पेंद्र सिंह और केसरीसिंहपुर थाना प्रभारी बलवंत राम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल की जानकारी जुटाई और शव को अपने कब्जे में लिया.

पोस्टमार्टम की तैयारी
पुलिस ने जैसल सिंह के शव को केसरीसिंहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है. रविवार सुबह मेडिकल बोर्ड द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के पीछे के संभावित कारणों का पता लगाया जा रहा है. अभी तक पुलिस की जांच में घटना से जुड़े कारणों को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अंश राज Zee Rajasthan में सब-एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. राजस्थान की हर छोटी-बड़ी खबर पर उनकी पैनी नजर रहती है. क्राइम, पॉलिटिक्स और पावर कॉरिडोर से जुड़ी खबरों में उनकी खास दिलचस्पी है. नई चीजों को सीखने की फिराक में रहते हैं. ऑपरेशन सिंदूर से लेकर विधानसभा चुनावों और प्रदेश के दिग्गज नेताओं के हर बड़े बयान तक, अंश राज खबरों की नब्ज पर नजर रखते हैं. हेडलाइन से खेलना, खबर की काट-छांट करना और किसी भी स्टोरी को ज्यादा प्रभावी और रोचक अंदाज में पेश करना उनकी खासियत है. खबर को सिर्फ लिखना नहीं, बल्कि उसे बेहतर तरीके से पैकेज कर दर्शकों तक पहुंचाना उनके काम का अहम हिस्सा है.  डिजिटल मीडिया में करीब 3 साल का अनुभव रखने वाले अंश राज इससे पहले Zee Uttar Pradesh/Uttarakhand और Zee Bharat के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म में मास्टर्स किया है. खबरों की गंध को सबसे पहले पहचानना, उसकी तह तक पहुंचना और उसे सबसे पहले, सबसे तेज और सबसे बेहतर तरीके से दर्शकों तक पहुंचाना... यही अंश राज की पहचान है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES